देश में कोरोना के मामले 75 लाख के करीब ,बीते 24 घंटे में 11033 मरीजों की मौत

नई दिल्ली। भारत में कोरोना का कहर जारी है, क्या आम और क्या खास सभी इस महामारी की चपेट में हैं, स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से रविवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में पिछले 24 घंटे में 61,871 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद देश में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल केस बढ़कर 74,94,552 हो गए हैं, मंत्रालय के अनुसार देश में पिछले 24 घंटे में 1033 लोगों की मौत हुई है, साथ ही अब तक देश में में 65,97,210 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं। भारत में अब तक महामारी से 1,14, 031 लोगों की मौत हो चुकी है।

Recommended Video

      Coronavirus India Update : कुल मरीज 75 लाख के करीब,24 घंटे में करीब 62 हजार नए केस | वनइंडिया हिंदी
      बीते 24 घंटे में देश में कोरोना के करीब 62 हजार नए केस

      वैसे ICMR के मुताबिक भारत में 17 अक्टूबर तक कोरोना के कुल 9,42,24,190 सैंपल्स का टेस्ट किया जा चुका है। इनमें से 9,70,173 सैंपल्स का टेस्ट कल किया गया था। कोरोना से जूझ रहे भारत का हर नागरिक कोरोना वैक्सीन के आने का बेसब्री से इंतजार कर रहा है जिसके बारे में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने दो दिन पहले एक बड़ी बात कही थी, उन्होंने कहा कि नए साल की शुरुआत के साथ ही भारत में कोविड-19 के लिए टीका आने की उम्मीद है।

      एक से अधिक स्रोतों से देश को टीका मिल जाएगा

      ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स की बैठक के दौरान डॉक्टर हर्षवर्धन ने कहा था कि हम पूरी उम्मीद कर रहे हैं अगले साल की शुरुआत में एक से अधिक स्रोतों से देश को टीका मिल जाएगा, हमारे विशेषज्ञ देश में वैक्सीन के वितरण को कैसे शुरू किया जाए, इस दिशा में अब सोच रहे हैं,उम्मीद है कि जुलाई तक हम देश में 400-500 मिलियन डोसेज वैक्सीन उपलब्ध कराकर देश की 20-25 करोड़ लोगों को वैक्सीन देने की क्षमता रख पाएंगे।

      सर्दी के महीने में काफी सतर्क रहने की आवश्यकता: स्वास्थ्य मंत्री

      साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि सर्दी के महीने में कोरोना भयानक रूप धारण कर सकता है, ऐसे में सभी को बहुत ज्यादा सावधानी बरतने की आवश्यकता है, यही नहीं हमें त्योहारी सीजन में भी काफी सतर्क रहना है, हर किसी को मास्क पहनना और लोगों से दूर रहना अनिवार्य है, हमेशा गर्म पानी का सेवन करें, बाहर खाने-पीने से बचें और आयुष मंत्रालय के निर्देशों का पालन करें।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+