नहीं थम रहा कोरोना का कहर, पिछले 24 घंटों में मिले 97 हजार से ज्यादा मरीज
नई दिल्ली। भारत में कोरोना संक्रमण के मामलो में तेजी से बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है। देश में लगातार तीसरे दिन कोरोना संक्रमण के मामलों में उछाल देखने को मिला है। शनिवार को एक बार फिर एक दिन में कोरोना संक्रमण के नए मामलों ने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए। शनिवार को 97,570 नए मामले सामने आए। 24 घंटे में 1,201 कोविड मरीजों की मौत हुई है। देश में कोरोना से मरने वालों की संख्या अब 77,472 हो गई है।
Recommended Video

इन नए मामलों के साथ देश में कोविड-19 के मरीजों की संख्या बढ़कर 46 लाख 59 हजार से अधिक हो गई है। लेकिन, राहत की बात यह है कि बीमारी से ठीक होने वाले लोगों की संख्या में भी इजाफा हुआ है। देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 46,59,985 हो गए हैं, जिनमें से 9,58,316 लोगों का उपचार चल रहा है और 36,24,197 लोग उपचार के बाद इस बीमारी से उबर चुके हैं। मंत्रालय ने बताया कि, रिकवर केसों और ऐक्टिव केसों के बीच का अंतर तेजी से बढ़ता जा रहा है। अबतक 36 लाख से ज्यादा लोग कोरोना फ्री हो चुके हैं यानी कुल मामलों के तीन चौथाई से भी ज्यादा मामले।
शनिवार को स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि, ऐक्टिव केसों की संख्या 10.5 लाख से भी कम है। वहीं दस लाख यानि कि एक चौथाई से भी कम मामले सक्रिय हैं। केंद्र सरकार की कोविड प्रबंध नीतियां व्यापक, आसान और आक्रामक परीक्षणों से जल्दी कोरोना मरीजों का पता लगाने पर ज्यादा ध्यान दे रही हैं। केंद्र का ध्यान अस्पतालों में गुणवत्ता और प्रभावी उपचाल उपलब्ध कराने पर है और होम आइसोलेशन की निगरानी को मृत्यु दर को कम करना है।
स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, मरीजों के स्वस्थ होने की दर बढ़कर 77.77 फीसदी हो गई है जबकि मृत्यु दर में गिरावट आई है और यह 1.66 फीसदी है। वहीं, 20.56 फीसदी मरीजों का अभी इलाज चल रहा है। देश में कोरोना मृत्यु दर वैश्विक औसत से भी कम है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, महाराष्ट्र के अलावा कर्नाटक, आंध्रप्रदेश और तमिलनाडु में रोज कोरोना की रफ्तार बढ़ रही है। मंत्रालय के अनुसार, इन राज्यों में सक्रिय मामलों के 60 प्रतिशत से अधिक मामले हैं।












Click it and Unblock the Notifications