पुडुचेरी में सार्वजनिक स्थानों पर फिर से मास्क पहनना अनिवार्य, कोरोना के मामलों में तेजी के बाद फैसला

कोरोना में आए उछाल के बाद पुडुचेरी में सभी सार्वजनिक स्थानों पर फिर से मास्क अनिवार्य कर दिया गया है।

Puducherry

कोरोना के बढ़ते मामलों के बाद केंद्र और राज्य सरकारें अलर्ट मोड पर आ गई हैं। अचानक 6 महीने के बाद फिर से कोरोना के नए मामले में बढ़ोतरी देखी जा रही है, जिसे लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया की हाई लेवल बैठक चल रही है। इस बीच पुडुचेरी में मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है।

पुडुचेरी में मास्क पहनना अनिवार्य

देश में कोविड-19 के उछाल के बीच पुडुचेरी में सभी सार्वजनिक स्थानों पर फिर से मास्क अनिवार्य कर दिया गया है। केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी ने समुद्र तटों, पार्कों और अन्य सभा स्थलों सहित सभी सार्वजनिक स्थानों पर एक बार फिर से मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है। जिला कलेक्टर ई.वल्लवन ने इसकी जानकारी दी है।

कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर सतर्क

मीडिया से बात करते हुए जिला कलेक्टर ई. वल्लवन ने कहा कि हाल के दिनों में देश में कोविड-19 मामलों में वृद्धि हुई है। केंद्र शासित प्रदेश में भी तेजी देखी गई है। टेस्ट पॉजिटिविटी अब यहां लगभग 10% है। इसलिए हम एहतियात के तौर पर सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनना अनिवार्य कर रहे हैं।

बोर्ड एग्जाम में कोई बदलाव नहीं

वहीं लोगों को भीड़-भाड़ वाली जगहों पर सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन करने की बात कही है। हालांकि बोर्ड परीक्षाओं के कार्यक्रम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। स्कूल प्रशासन को कोरोना गाइडनलाइन के तहत परीक्षा आयोजित करने और यह सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है।

आंकड़ों की बात करें तो देश में पिछले 24 घंटे में देश में 6050 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 14 लोगों की मौत हुई है। एक्टिव केस का आंकड़ा भी 28 हजार 303 पर पहुंच गया है। पॉजिटिविटी रेट 3.39% है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+