बैंकॉक से दिल्ली आ रहे स्पाइसजेट के विमान में संदिग्ध कोरोना वायरस का यात्री, एयरपोर्ट पर हुआ चेकअप

नई दिल्ली। स्पाइसजेट विमान में कोविड-19 वायरस से संक्रमित संदिग्ध यात्री के होने की वजह से हड़कंप मच गया। यात्री के कोविड-19 से संक्रमित होने का जब शक हुआ तो दिल्ली एयरपोर्ट पर यात्री का चेकअप किया गया। स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि 13 फरवरी को स्पाइसजेट के विमान एसजी-88 जोकि बैंगकॉक से दिल्ली जा रहा था, उसमे कोविड-19 से संक्रमित यात्री के होने का शक था। जिसके बाद विमान के दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड करते ही यात्री को एयरपोर्ट हेल्थ ऑर्गेनाइजेश के द्वारा अलग ले जाया गया।

corona

बता दें कि चीन में फैले जानलेवा कोरोना वायरस की वजह से होने वाली मौत का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। चीन में अब तक इस वायरस की वजह से 1259 लोगों की मौत हो गई है। एएफपी न्यूज एजेंसी के मुताबिक सिर्फ 1 दिन में चीन में कोरोना वायरस की वजह से 242 लोगों की मौत हो गई। चीन में घातक कोरोना वायरस से इससे पहले सोमवार तक इस वायरस की वजह से 1,017 लोगों की जान चली गई। सिर्फ सोमवार को 108 लोगों की मौत हुई।

कोरोनावायरस का केंद्र वुहान हुबेई की राजधानी है, जहां कुल नए 2,478 मामलों में अकेले हुबेई में ही 2,097 मामले पाए गए। चीन की सरकार ने वुहान में कई अधिकारियों को उनके पद से बर्खास्त कर दिया। इन अधिकारियों को वायरस के प्रसार से निपटने में लापरवाही बरतने का आरोप लगा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+