कोविड 19: मुंबई में अस्‍थायी रूप से बंद की गई मैरिज रजिस्‍ट्रेशन सर्विस

मुंबई, 17 जनवरी। देश भर में कोरोना पॉजिटिव केस लगातार बढ़ रहे हैं। मुंबई में भी कोरोना केस बढ़ रहे हैं। शहर भर में बढ़ते कोविड -19 मामले के मद्देनजर, बृहन्मुंबई नगर निगम ने मैरिज रजिस्‍ट्रेशन सर्विस को अस्थायी रूप से के लिए निलंबित कर दिया है।

marriage

मुंबई नगर निकाय ने कहा कि तारीख और समय की सुविधा के साथ जल्द ही सेवा को फिर से शुरू किया जाएगा। बीएमसी ने बताया कि बृहन्मुंबई नगर निगम भी एक वीडियो केवाईसी विकल्प के प्रावधान को शुरू करना चाहता है।
बात अगर कोरोना केस की जाए तो मुंबई ने पिछले 24 घंटों के दौरान किए गए 57,534 परीक्षणों में से कोविड -19 के 7,895 नए मामले दर्ज किए।

बीएमसी के हेल्‍ट अपडेट के अनुसार, मुंबई में कोरोना पॉजिटिव के कुल मामलों की संख्या 9,99,862 हो गई है।पिछले 24 घंटों के दौरान इस वायरस के कारण 11 लोगों की जान चली गई और मरने वालों की संख्या 16,257 हो गई है। शहर में 60,371 सक्रिय मामले हैं।

सरकारी आंकड़ों में ये भी कहा गया कि पिछले 24 घंटों में 21,025 लोग संक्रमण से उबर चुके हैं, जिससे कुल ठीक होने वालों की संख्या 9,20,383 हो गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+