दिल्ली के बड़े अस्पतालों में मार्च से अब तक 1200 डॉक्टर-नर्स हुए कोविड-19 से संक्रमित

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस (कोविड-19) के मामले हर दिन रिकॉर्ड स्तर पर सामने आ रहे हैं। हालात ये हैं कि अब कई बड़े अस्पतालों के डॉक्टर और नर्स भी वायरस से संक्रमित पाए जा रहे हैं। दिल्ली में कोविड-19 के नौ प्रमुख अस्पताल, जो केंद्र और राज्य सरकार के अंतर्गत आते हैं, इनमें मार्च के बाद से अब तक 1207 स्वास्थ्यकर्मी (डॉक्टर-नर्स) संक्रमित पाए गए हैं। न्यूज 18 की रिपोर्ट के अनुसार ये डाटा दिल्ली के 6 अस्पतालों से जुटाए गए आंकड़ों से लिया गया है।

delhi, coronavirus, covid-19, covid19, delhi coronavirus update, delhi coroanavirus news, delhi coronavirus cases, delhi hospitals, coronvirus infected doctors, nurses of delhi, coroanvirus infected health staff, health staff covid-19, दिल्ली, कोरोना वायरस, कोविड-19, दिल्ली कोरोना वायरस अपडेट, दिल्ली कोरोना वायरस न्यूज, डॉक्टर नर्स कोरोना वायरस

Recommended Video

    Delhi में Coronavirus के बढ़ते मामलों के चलते स्वास्थ्य कर्मियों की छुट्टियां रद्द | वनइंडिया हिंदी

    इसके साथ ही आंकड़ों को जुटाने में दिल्ली के निजी अस्पतालों, यूनाइटेड नर्स एसोसिएशन (हेल्थकेयर वर्कर्स के सबसे बड़े यूनियन) से भी जानकारी ली गई है। हालांकि देश के बाकी बड़े शहरों में कितने डॉक्टर और नर्स संक्रमित हुए हैं, इसका अभी पता नहीं चल सका है। इस मामले में स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोई जानकारी साझा नहीं की है। अगर इस आंकड़े में अस्पताल के बाकी स्टाफ जैसे लैब टैक्नीशियन, सफाईकर्मी आदि को जोड़ा जाए, तो आंकड़ा 2000 से भी ज्यादा हो जाएगा।

    शुक्रवार की रात तक दिल्ली में 3137 नए मामले सामने आने के बाद कुल मामलों की संख्या 53116 हो गई है। इनमें से 27512 सक्रिय मामले हैं, 23569 लोग ठीक हो गए हैं जबकि 2035 लोगों की मौत हुई है। दिल्ली देश में वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित शहरों में तीसरे स्थान पर है। जबकि मृत्यु दर के मामले में दिल्ली महाराष्ट्र के बाद दूसरे स्थान पर है। जो स्वास्थ्यकर्मी संक्रमित मिले हैं, वह एलएनजेपी अस्पताल, दीपचंद बंधू अस्पताल, सत्यवादी राजा हरीशचंद्र अस्पताल, गुरु तेग बहादुर अस्पताल से संबंधित हैं। हालांकि राजीव गांधी अस्पताल से कोई आंकड़ा नहीं मिल पाया है।

    इनके अलावा राम मनोहर लोहिया अस्पताल, एम्स, सफदरजंग अस्पताल और लेडी हार्डिंग अस्पताल में भी स्टाफ के कई लोग वायरस से संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा महामारी के दौरान काम के घंटे बढ़ने और गर्मी में पीपीई किट से भी स्वास्थ्यकर्मियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्हें पानी पीने में भी दिक्कत होती है। वहीं एम्स की बात करें तो यहां स्टाफ के 645 सदस्य वायरस से संक्रमित मिले हैं।

    कोरोना वायरस: दिल्ली में स्वास्थ्यकर्मियों की छुट्टियां रद्द, अस्पतालों को जारी किया गया आदेश

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+