Good News: कोरोना वायरस प्रकोप के बाद पहली बार सबसे कम नए केस, साप्ताहिक मामलों में गिरावट जारी

नई दिल्ली। Coronavirus weekly cases: देश में भले ही कोरोना वायरस के मामलों में कमी आई हो लेकिन महामारी का प्रकोप अभी भी कम नहीं हुआ है। देश में अब तक कोरोना वायरस महामारी (Coronavirus) से एक करोड़ से भी अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं जबकि लाखों लोगों ने अपनी जान गंवा दी है। हालांकि, पिछले कुछ सप्ताह से देशभर में कोरोना वायरस के नए मामलों के मुकाबले रिकवरी दर अधिक रही है। सोमवार को पहली बार मार्च में कोविड-19 (covid-19) के प्रसार के बाद से सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों (UT) ने पिछले सप्ताह ताजा मामलों में सप्ताह-दर-सप्ताह गिरावट दर्ज की गई है।

Recommended Video

    Coronavirus India Update: कोरोना वायरस के मामले लगातार गिरावट, Active Case 2.7 लाख | वनइंडिया हिंदी
    सोमवार को देशभर में सबसे कम नए मामले

    सोमवार को देशभर में सबसे कम नए मामले

    राज्यों और यूटी के साप्ताहिक मामलों में लगातार गिरावट, दर्शाता है कि देशभर में कोरोना वायरस के मामलों में कमी आ रही है। हालांकि भारत की जनता को अभी भी सावधानी बरतने की जरूरत है। देश में दादरा और नगर हवेली, दमन और दीव ऐसे दो केंद्र शासित प्रदेश रहे, जहां सप्ताह के माध्यम (21-27 दिसंबर) के बीच नौ मामले दर्ज किए गए। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक गत सोमवार देशभर में कोरोना वायरस के सिर्फ 16,143 नए मामले दर्ज किए गए। बता दें कि 23 जून को कोरोना के 15,689 नए मामले दर्ज किए गए थे।

    कोरोना से मौत के मामलों में भी गिरावट

    कोरोना से मौत के मामलों में भी गिरावट

    बता दें कि सोमवार को दर्ज किए गए नए केस 23 जून, 2020 के बाद से एक दिन में रिपोर्ट किए जाने वाले सबसे कम नए मामले हैं। इस बीच करीब सात महीने पहले 2 जून से अब तक वायरस से होने वाली मौतों का आंकड़ा भी सबसे कम 251 रहा। कोरोना संकट में राहत की एक और खबर यह है कि देशभर में साप्ताहिक नए मामलों में भी लगातार गिरावट देखी जा रही है। एक रिपोर्ट के मुताबिक बीते साप्ताहिक मामले पिछले सात हफ्तों से सबसे कम रिपोर्ट किए गए है।

    इस राज्य में संक्रमण अधिक

    इस राज्य में संक्रमण अधिक

    पिछले 15 हफ्तों की बात करें तो 21 से 27 दिसंबर, 2020 में दर्ज किए गए नए मामले 14 हफ्तों में सबसे कम रहा। पिछले सप्ताह (14-20 दिसंबर) में केरल में संक्रमण मामलों में वृद्धि देखी गई थी। वहां पहले ही सप्ताह में 3,300 से अधिक मामलों में वृद्धि दर्ज की गई थी। कुल मिलाकर उस सप्ताह के दौरान छह राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मामले बढ़े थे, हालांकि अधिकांश में संक्रमण मामूली रूप से बढ़ा था। राहत की खबर यह है कि इस सप्ताह केरल में लगभग 1,900 मामलों में गिरावट देखी गई।

    यह भी पढ़ें: Coronavirus New Strain: UK से भारत लौटे 6 लोगों में मिला कोरोना वायरस का नया स्ट्रेन, रिपोर्ट जारी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+