Coronavirus New Strain: UK से भारत लौटे 6 लोगों में मिला कोरोना वायरस का नया स्ट्रेन, रिपोर्ट जारी
Six UK returnees found positive for new UK variant genome: भारत में कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन की एंट्री हो चुकी है क्योंकि UK से इंडिया लौटे 6 लोगों में इस खतरनाक वायरस का नया स्ट्रेन पाया गया है। मंगलवार को भारत सरकार की ओर से इस बात की जानकारी दी गई है। जिसके मुताबिक यूनाइटेड किंगडम से लौटे 6 लोगों में ये नए स्ट्रेन मिले हैं, इनमें से 3 बेंगलुरु, 2 हैदराबाद और एक पुणे की लैब के सैंपल में नया स्ट्रेन पाया गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि सभी 6 लोगों को एक अलग कमरे में आइसोलेशन के लिए रखा गया है। कोरोना से जूझ रहे भारत के लिए सरकार की ये रिपोर्ट निश्चित तौर पर काफी चिंताजनक है।
Recommended Video

प्राप्त जानकारी के मुताबिक भारत में 25 नवंबर से 23 दिसंबर के बीच इंडिया में करीब 33000 लोग यूके से भारत लौटे थे, इन सभी लोगों की जांच हुई थी, जिनमें 114 लोग कोरोना संक्रमित थे, जिनके सैंपल को इंडिया की टॉप 10 लैब में जांच के लिए भेजा गया था।
ये लैब निम्नलिखित हैं
- कोलकाता,
- भुवनेश्वर,
- NIV पुणे,
- CCS पुणे,
- CCMB हैदराबाद,
- CCFD हैदराबाद,
- InSTEM बेंगलुरु,
- NIMHANS Bengaluru,
- IGIB Delhi,
- NCDC Delhi
यूके से आने वाली सभी फ्लाइट पर रोक
जिनमें से 6 लोगों के सैंपल में कोरोना का नया स्ट्रेन मिला है। इन सभी के संपर्क में आए लोगों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है, मालूम हो कि कोरोना के नए स्ट्रेन की बात सामने आने पर सरकार ने पहले ही 31 दिसंबर तक यूके से आने वाली सभी फ्लाइट पर रोक लगा रखी है।
क्यों बहुत ज्यादा खतरनाक है कोरोना का नया स्ट्रेन?
कोरोना के नए स्ट्रेन के बारे में अभी स्थिति बहुत साफ नहीं है लेकिन जो भी जानकारी अभी सामने आई है, उसके मुताबिक नया स्ट्रेन आम स्ट्रेन के मुकाबले तीन गुना ज्यादा संक्रामक है। ये एक साथ तीन सौ लोगों को कोरोना संक्रमित कर सकता है। ऐसा अनुमान है कि नया स्ट्रेन किसी गंभीर रूप से बीमार कोरोना मरीज में बना हो सकता है जिसे प्लाज्मा थेरपी के साथ-साथ रेमेडिसिविर दवा दी जा रही हो। फिलहाल अभी इस पर शोध जारी है।












Click it and Unblock the Notifications