Covid 19: अस्पताल से डिस्चार्ज हुए सीएम येदियुरप्पा, दूसरी बार हुए थे कोरोना संक्रमित

बेंगलुरु, 22 अप्रैल । कोरोना वायरस से संक्रमित हुए कर्नाटक के सीएम बीएस येदियुरप्पा आज अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए हैं। मालूम हो कि मुख्यमंत्री 17 अप्रैल को संक्रमित निकले थे। अस्पताल से बाहर निकलते हुए सीएम ने कहा कि ' अब मैं पूरी तरह से स्वस्थ् हूं और आज शाम 4 बजे मैं कैबिनेट बैठक भी करने वाला हूं।' आपको बता दें कि येदियुरप्पा को 8 महीने के अंदर दूसरी बार कोरोना हुआ था। अगस्त 2020 में वो पहली बार कोरोना संक्रमित हुए थे। अपने संक्रमित होने की खबर खुद सीएम ने ट्वीट पर दी थी।

 Covid 19: अस्पताल से डिस्चार्ज हुए सीएम येदियुरप्पा, दूसरी बार हुए थे कोरोना संक्रमित
आपको बता दें कि कोरोना की स्थिति बहुत ज्यादा चिंताजनक कर्नाटक में हो गई है। राज्य में बुधवार को कोविड-19 संक्रमण के रिकॉर्ड 23,558 नए मामले सामने आए , जिनमें से अकेले राजधानी बेंगलुरु में 13,640 केस दर्ज हुए हैं। जबकि बीते 24 घंटों में राज्य में 116 लोगों की मौत हुई है।

देश में कोरोना का कहर, बढ़ते ही जा रहे हैं मरीज

देश में कोरोना वायरस का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। गुरुवार को स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटों में देश में कोरोना के 3,14,835 नए केस सामने आए हैं, नए केसों के बाद देश में संक्रमितों की कुल संख्या 1,59,30,965 हो गई है तो वहीं 24 घंटे के अंदर कोरोना 2,104 लोगों ने दम तोड़ा है, जिसके बाद मौत का आंकड़ा 1,84,657 पहुंच गया है।

भारत में अब एक्टिव केस 22,91,428 हैं, जबकि 1,34,54,880 लोग ठीक होकर अस्पताल से घर जा चुके हैं, तो वहीं देश में अब तक 13,23,30,644 हुआ। लोगों को कोरोना का टीका लग चुका है। बीते 24 घंटों में 22,11,334 लोगों का वैक्सीनेशन हुआ है।

https://www.filmibeat.com/photos/tejaswi-madivada-47899.html
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+