COVID-19: बीते 24 घंटे में देश में सामने आए 8895 कोरोना के नए मामले, जानें ताजा स्थिति

नई दिल्ली, 05 दिसंबर । कोरोना के नए वेरिएंट 'ओमिक्रोन' को लेकर देश में दहशत का माहौल पैदा हो गया है तो वहीं देश में पिछले 24 घंटों में 8,895 नए कोविड मामले सामने आए हैं और 2,796 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। इस वक्त देश में सक्रिय मामलों का आंकड़ा 99,155 पहुंच गया है, जबकि 6,918 लोग कोरोना से ठीक हुए है। रविवार को स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक इस वक्त देश में कोरोना को कुल मामले 3,46,33,255 हो गए हैं तो वहीं कुल मौतों का आंकड़ा 4,73,326 हो गया है, जबकि अब तक 1,27,61,83,065 लोगों का वैक्सीनेशन हो चुका है।

Recommended Video

    Omicron Variant: देश में COVID-19 के 8,895 नए केस दर्ज, जानें पूरा अपडेट | वनइंडिया हिंदी
    बीते 24 घंटे में देश में सामने आए 8895 कोरोना के नए मामले

    भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के मुताबिक इंडिया में कल तक कोरोना वायरस के लिए 12,26,064 सैंपल टेस्ट किए गए हैं , जिसके बाद कुल 64,72,52,850 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं। आपको बता दें कि कोरोना के नए वैरिएंट ओमीक्रॉन' (Omicron)के चार केस भारत में मिल चुके हैं। गौरतलब है कि ओमिक्रोन में बहुत ज़्यादा म्यूटेशन है। अभी पता नहीं लग पाया है कि यह कोविड की दोनों डोज़ लगे हुए लोगों को प्रभावित करता है कि नहीं? इसलिए सभी को काफी सतर्क रहने की जरूरत है।

    केरल में कोरोना वायरस के 4,557 नए मामले

    अगर राज्यों की बात करें तो बीते 24 घंटे में केरल में कोरोना वायरस के 4,557 नए मामले सामनें आई हैं और 52 मौतें हुई हैं। तो वहीं मिज़ोरम में पिछले 24 घंटे में COVID19 के 282 नए मामले आए और एक मरीज की मौत हुई है तो वहीं असम में कोरोना वायरस के 169 नए मामले सामने आए और कोरोना से 3 लोगों की मौत हुई।

    बीते 24 घंटे में देश में सामने आए 8895 कोरोना के नए मामले

    जरा सी लापरवाही बन सकती है बड़ी मुसीबत

    देश में कोरोना के केस में कमी हुई है ये जरूर राहत की बात है लेकिन अभी भी कोविड देश से खत्म नहीं हुआ है इसलिए सभी को कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करना बहुत ज्यादा जरूरी है क्योंकि जरा सी लापरवाही मुसीबत बन सकती है ऊपर से 'ओमिक्रोन' को लेकर भी काफी सावधान होने की आवश्यकता है। इसलिए घर से बाहर बिना मास्क के ना निकलें और हमेशा लोगों से दो गज की दूरी बनाकर रखें।

    बीते 24 घंटे में देश में सामने आए 8895 कोरोना के नए मामले

    ये हैं आंकड़े

    • कुल मामले: 3,46,33,255
    • सक्रिय मामले: 99,155
    • कुल रिकवरी: 3,40,60,774
    • कुल मौतें: 4,73,326
    • कुल वैक्सीनेशन: 1,27,61,83,065

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+