Covid 19: बीते 24 घंटे में देश में सामने आए कोरोना के 58,097 नए केस, 534 लोगों की मौत

नई दिल्ली, 05 जनवरी। देश में बढ़ते कोरोना केस अब फिर से डराने लग गए हैं। बुधवार को स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटे में देश में कोरोना के 58,097 नए केस सामने आए हैं और 534 लोगों ने दम तोड़ा है जबकि 15,389 लोग ठीक भी हुए हैं। नए केस सामने आने के बाद भारत में इस वक्त कोरोना के कुल सक्रिय केस 2,14,004 हो गए हैं। देश में से संक्रमित में से मरने वालों की संख्या 4,82,551 हो गई है जबकि देश में अब तक 147.72 करोड़लोगों को कोरोना का टीका लग चुका है। देश का Positivity rate 4.18% हो गया है।

Recommended Video

    COVID-19 Case India Update: कोरोनावायरस के 58,097 नए केस, देखें- Omicron का आंकड़ा | वनइंडिया हिंदी
    बीते 24 घंटे में देश में सामने आए कोरोना के 58,097 नए केस

    देश में ओमिक्रोन के मामलों की कुल संख्या बढ़कर 2,135 हुई। महाराष्ट्र और दिल्ली में ओमिक्रोन के सबसे ज़्यादा 653 और 464 मामले हैं। ओमिक्रोन के 2,135 मरीज़ों में से 828 मरीज ठीक भी हुए हैं।मालूम हो कि कोरोना केस में हो रहे इजाफे ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। महाराष्ट्र, दिल्ली, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, तमिलनाडु, गुजरात, राजस्थान, आंध्र प्रदेश, बिहार, ओडिशा, हिमाचल प्रदेश, केरल, गोवा, पंजाब और तेलंगाना के केसों को मिलाकर कोरोना के केसों ने 50,000 का आंकड़ा पार कर लिया है।

    बीते 24 घंटे में देश में सामने आए कोरोना के 58,097 नए केस

    घर से बाहर निकलें मास्क जरूर लगाएं

    डब्ल्यूएचओ की मुख्य वैज्ञानिक सौम्या स्वामीनाथन ने कहा कि ओमिक्रॉन बहुत तेजी से फैल रहा है लेकिन इसके लिए परेशान होने की जरूरत नहीं है लेकिन बहुत ज्यादा सावधानी बरतने और सतर्क रहने की जरूरत है क्योंकि सावधानी ही बचाव है। जब भी आप घर से बाहर निकलें मास्क जरूर लगाएं। सबके दिमाग में ये बात प्रमुख रूप से होनी चाहिए कि कोरोना वायरस खत्म नहीं हुआ है और सभी को सतर्क रहने की जरूरत है।

    बीते 24 घंटे में देश में सामने आए कोरोना के 58,097 नए केस

    परेशान होने की नहीं बल्कि सतर्क रहने की जरूरत

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कहा है कि ओमिक्रॉन को लेकर परेशान होने की नहीं बल्कि सतर्क रहने की जरूरत है। उन्होंने ऐलान किया कि 10 जनवरी से स्वास्थ्यकर्मियों और 60 साल से अधिक उम्र के गंभीर बीमारी से पीड़ित बुजुर्गों को डॉक्टरों की सलाह पर कोरोना वैक्सीन की प्रीकॉशन डोज दी जाएगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+