Covid 19: देश में घटे कोरोना के केस, बीते 24 घंटे में सामने आए 2,528 नए मामले

नई दिल्ली, 18 मार्च। देश में करोना के केसों में कमी आई है, शुक्रवार को स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटे में देश में कोरोना के 2,528 नए केस सामने आए हैं और 149 लोगों की मौत हुई है, जबकि 3,997 लोग ठीक होकर अस्पताल से लौटे भी हैं। देश में इस वक्त कोरोना के सक्रिय मामले 29,181हैं, जबकि अभी तक देश में 4,24,58,543 लोग कोरोना से ठीक भी हो चुके हैं, जबकि मौत कीा आंकड़ा 5,16,281 पहुंच चुका है, देश में अभी तक 1,80,97,94,58 लोगों का वैक्सीनेशन हो चुका है।

Covid 19: देश में घटे कोरोना के केस, बीते 24 घंटे में सामने आए 2,528 नए मामले

हालांकि स्वास्य्य मंत्रालय ने कहा है कि कोरोना के केस कम जरूर हुए हैं लेकिन खत्म नहीं हुए हैं इसलिए अभी भी सबको सभी प्रोटोकॉल को फॉलो करने की जरूरत है। तो वहीं इसी बीच केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने सभी राज्यों-केंद्र शासित प्रदेशों के सभी अतिरिक्त मुख्य सचिवों, प्रधान सचिवों, स्वास्थ्य सचिवों को पत्र लिखकर कोरोना को लेकर पांच-स्तरीय रणनीति यानी टेस्ट-ट्रैक-ट्रीट-टीकाकरण और COVID19 का सख्ती से पालन करने का संदेश दिया है।

Covid 19: देश में घटे कोरोना के केस, बीते 24 घंटे में सामने आए 2,528 नए मामले

अगर राज्यों की बात करें तो बीते 24 घंटे में असम में कोरोना वायरस के 3 नए मामले सामने आए, एक मरीज़ डिस्चार्ज हुआ और कोरोना से किसी की मौत नहीं हुईहै तो वहीं दूसरी ओर दिल्ली में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 148 नए मामले आए और एक मौत हुई है।

Covid 19: देश में घटे कोरोना के केस, बीते 24 घंटे में सामने आए 2,528 नए मामले

चौथी लहर का डर

कोरोना की तीन भयानक लहर के बाद अब लोगों को कोरोना की चौथी लहर का डर सता रहा है तो वहीं नेशनल इंस्टीट्यूट फॉर इम्प्‍लीमेंटेशन रिसर्च ऑफ नॉन कम्यूनिकेबल डिसीज के निदेशक और कम्यूनिटी मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. अरुण शर्मा ने लोगों को हिदायत देते हुए कहा है कि पिछले दो सालों में सभी देशों ने कोरोना के नए-नए वेरिएंट देखे हैं, लेकिन में चौथी लहर की सटीक भविष्यवाणी अभी करना मुश्किल है, देश की 80 प्रतिशत आबादी का टीकाकरण भी हो गया है। ऐसे में आशा है कि चौथी लहर ज्यादा खतरनाक नहीं होगी लेकिन हमें कोराना गाइडलाइंस का पालन करना अभी भी जरूरी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+