Covid 19: डरा रहा है कोरोना, 24 घंटे में सामने आए 1,59,632 नए केस
नई दिल्ली, 09 जनवरी। कोरोना के बढ़ते केसों ने एक बार फिर से लोगों को डराना शुरू कर दिया है। रविवार को स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटे में देश में कोरोना के 1,59,632 नए केस सामने आए हैं और 327 लोगों ने दम तोड़ा है जबकि 40,863 लोग ठीक भी हुए हैं। नए केस सामने आने के बाद भारत में इस वक्त कोरोना के कुल सक्रिय केस 5,90,611 हो गए हैं। देश में से संक्रमित में से मरने वालों की संख्या 4,83,790 हो गई है जबकि देश में अब तक 151.58 करोड़ लोगों को कोरोना का टीका लग चुका है।
Recommended Video

देश का Positivity rate 10.21% हो गया है। जबकि टोटल रिकवरी 3,44,53,603 हो गई है। तो वहीं देश में अब तक 3,623 ओमिक्रोन के मामले दर्ज़ किए गए हैं। इस दौरान 1,409 लोग अस्पताल से ठीक होकर घर भी लौट चुके हैं। आंकड़ों के अनुसार शनिवार को कोरोना वायरस के एक दिन में 1,41,986 नए मामले आए हैं जो करीब 222 दिनों में सबसे अधिक थे।
फिर से बढ़ रहे हैं कोरोना के केस
अगर राज्यों की बात करें तो मिजोरम में पिछले 24 घंटे मेंCOVID के 903 नए मामले सामने आए हैं तो वहीं झारखंड में पिछले 24 घंटों में 5,081 नए कोरोना के मामले सामने आए हैं और 3 लोगों की मृत्यु हुई है जबकि बीते 24 घंटे में तमिलनाडु में कोरोना वायरस के 10,978 नए मामले सामने आए। 1,525 मरीज़ डिस्चार्ज हुए और 10 मरीजों की मौत हुई है।

आपको बता दें कि कोरोना के बढ़ते केसों के बीच देश में वैक्सीनेशन का काम जोरों से हो रहा है। कल तक 15-18 साल के बच्चों को वैक्सीन की 2 करोड़ से ज़्यादा डोज़ लगाई गई हैं। देश में कोविड-19 वैक्सीनेशन का आंकड़ा 151.58 करोड़ पहुंच चुका है।
घर से बाहर निकलें मास्क जरूर लगाएं
डब्ल्यूएचओ की मुख्य वैज्ञानिक सौम्या स्वामीनाथन ने कहा कि ओमिक्रॉन बहुत तेजी से फैल रहा है लेकिन इसके लिए परेशान होने की जरूरत नहीं है लेकिन बहुत ज्यादा सावधानी बरतने और सतर्क रहने की जरूरत है क्योंकि सावधानी ही बचाव है। जब भी आप घर से बाहर निकलें मास्क जरूर लगाएं। सबके दिमाग में ये बात प्रमुख रूप से होनी चाहिए कि कोरोना वायरस खत्म नहीं हुआ है और सभी को सतर्क रहने की जरूरत है।

परेशान होने की नहीं बल्कि सतर्क रहने की जरूरत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कहा है कि ओमिक्रॉन को लेकर परेशान होने की नहीं बल्कि सतर्क रहने की जरूरत है। उन्होंने ऐलान किया कि 10 जनवरी से स्वास्थ्यकर्मियों और 60 साल से अधिक उम्र के गंभीर बीमारी से पीड़ित बुजुर्गों को डॉक्टरों की सलाह पर कोरोना वैक्सीन की प्रीकॉशन डोज दी जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications