COVID-19: कोरोना के केस में आई कमी, बीते 24 घंटे में देश में सामने आए 10,488 नए मामले

नई दिल्ली, 21 नवंबर। देश में लगातार कोरोना के केस में गिरावट देखी जा रही है। रविवार को स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटे में भारत में कोरोना के 10,488 नए केस सामने आए हैं और 313 लोगों की मौत हुई है तो वहीं 12,329 लोग अस्पताल से ठीक होकर घर भी लौटे हैं। देश में इस वक्त एक्टिव केस 1,22,714 हैं जो कि 532 दिनों में आए सबसे कम केसों का आंकड़ा है।जबकि कुल केसों की संख्या 3,45,10,413 पहुंच गई है।

बीते 24 घंटे में देश में सामने आए 10,488 नए मामले

Recommended Video

    COVID-19 India Update: कोरोनावायरस के 10 हजार नए मरीज दर्ज, जानें पूरा अपडेट | वनइंडिया हिंदी

    तो वहीं अस्पताल से ठीक होने वाले लोगों की संख्या 3,39,22,037 हो गई है और कुल मौत का आंकड़ा 4,65,662 पहुंच गया है और इस वक्त 1,16,50,55,210 लोगों को कोरोना का टीका लग चुका है। Daily positivity rate 0.98% और Weekly Positivity Rate 0.94% हो गया है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद ने जानकारी दी है कि 20 नवंबर तक पूरे देश में कोरोना के 63,16,49,378 सैंपल की जांच की गई है, जिसमें से शनिवार को 10,74,099 सैंपल की जांच हुई है।

    बीते 24 घंटे में देश में सामने आए 10,488 नए मामले

    बंगाल में कोरोना वायरस के 725 नए मामले सामने आए

    अगर राज्यों की बात करें तो बीते 24 घंटे में पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस के 725 नए मामले सामने आए और 12 लोगों की कोरोना से मौत हुई है तो वहीं शनिवार को असम में कोरोना वायरस के 238 नए मामले सामने आए, और 5 लोगों की मौत कोविड की वजह से हुई है।

    COVID-19: कोरोना के केस में आई कमी, बीते 24 घंटे में देश में सामने आए 10,488 नए मामले

    कोविड देश से खत्म नहीं हुआ है, रहें सावधान

    देश में कोरोना के केस में कमी हुई है ये जरूर राहत की बात है लेकिन अभी भी कोविड देश से खत्म नहीं हुआ है इसलिए सभी को कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करना बहुत ज्यादा जरूरी है क्योंकि जरा सी लापरवाही मुसीबत बन सकती है। आपको बता दें कि इस वक्त दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में प्रदूषण से ग्रसित हैं और उसमें से गिरता तापमान और बढ़ती सर्दी कोरोना के मामले बढ़ा सकता है इसलिए हर किसी को काफी सतर्क रहने की आवश्यकता है वरना लेने के देने पड़ सकते हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+