कोरोना के दैनिक मामलों में लगातार दूसरे दिन गिरावट, 24 घंटे में 3.68 लाख नए केस और 3,417 मौतें

कोरोना के दैनिक मामलों में लगातार दूसरे दिन गिरावट, 24 घंटे में 3.68 लाख नए केस और 3,417 मौतें

नई दिल्ली, 03 मई: भारत में कोरोना वायरस की दूसरी लहर थमने का नाम नहीं ले रही है। फिलहाल दैनिक मामलों में लगातार दो दिनों से गिरावट देखने को मिल रही है। सोमवार (03 मई) को बीते 24 घंटे में कोविड-19 के 3,68,147 नए मामले सामने आए हैं और 3,417 लोगों की मौत हुई है। बीते 24 घंटे में हालांकि 3,00,732 लोग कोरोना से रिकवर भी हुए हैं। भारत में कोरोना से अब तक 2,18,959 लोगों की मौत हो चुकी है। देश में कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 34,13,642 है। वहीं डिस्चार्ज और रिकवर हुए मामलों की कुल संख्या 16,29,3003 है। कोरोना के कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या देश में 1,99,25,604 हो गई है। देश में फिलहाल 15,71,98,207 लोगों को कोरोना वायरस की वैक्सीन लगाई गई है।

Recommended Video

      Coronavirus India Update: 24 घंटे में 3,68,147 नए COVID-19 केस, 3,417 लोगों की मौत | वनइंडिया हिंदी
      coronavirus

      जानिए कोरोना से अधिक प्रभावित बाकी राज्यों का हाल

      दिल्ली में भी कोरोना वायरस के केस लगातार बढ़ रहे हैं। बीते एक दिनों में दिल्ली में 20,394 कोरोना के नए मामले सामने आए हैं और 407 मौतें हुई हैं। दिल्ली में 92,290 एक्टिव मरीज हैं। दिल्ली में अब तक कोरोना से 16,966 लोगों की मौत हो चुकी है।

      वहीं महाराष्ट्र में 56,647 नए मामले सामने आए हैं और 669 लोगों की मौत हुई है। 24 घंटे में 51,356 मरीज रिकवर हुए हैं। राज्य में 6,68,353 एक्टिव केस हैं। महाराष्ट्र में कोविड से अब तक 70,284 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं मुंबई में 3,672 नए कोविड मामले सामने आए हैं और 79 मौतें हुई हैं। मुंबई में सक्रिय मामले 57,342 है और अब तक यहां 13,330 लोगों की मौत हुई है।

      कर्नाटक में पिछले 24 घंटों में 37,733 नए कोविड केस मिले हैं और 217 लोगों की मौत हुई है। वहीं 21,149 लोग ठीक हुए हैं। राज्य में फिलहाल 4,21,436 एक्टिव केस हैं और कुल रिकवर हुए मामलों की संख्या 11,64,398 है। प्रदेश में कोरोना से अब तक 16,011 लोगों की मौत हुई है।

      वहीं उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों में 30,983 नए कोरोना मामले सामने आए हैं और 290 लोगों की मौत हुई है। यूपी में कोरोना से अब तक 13,162 लोगों की मौत हुई है। राज्य में 2,95,752 एक्टिव मरीजों की संख्या है। 10,04,447 लोग रिकवर हो गए हैं।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+