एक बार फिर बढ़े कोरोना के मामले, 24 घंटों में मिले 9765 नए मरीज और 477 लोगों की मौत

नई दिल्ली। कोविड-वैक्सीनेशन में महारत हासिल कर चुके भारत में कोरोनावायरस के संक्रमण के मामले थम नहीं रहे। आए रोज इनकी संख्या घट बढ़ रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बताया गया है कि, बीते 24 घंटे में देशभर से 9,765 नए मामले दर्ज किए गए। वहीं, 8,548 रिकवरी हुईं। साथ ही कल के दिन 477 लोगों की जान गई। नए मामले देखे जाएं तो ये अभी 9 हजार के ग्राफ से उूपर ही हैं। जिसमें मरीजों का सबसे ज्यादा पता केरल राज्य में चल रहा है, यह वही राज्य है जहां देश का पहला कोरोना मरीज मिला था। तकरीबन 2 साल बाद भी केरल कोरोना की सर्वाधिक मार झेल रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक, अकेले केरल राज्य से कोरोना के 4 हजार से ज्यादा नए मामले दर्ज किए गए। इसके अलावा 403 मौतें हुईं।

Recommended Video

    COVID-19 India Update: कोरोनावायरस के 9,765 नए केस दर्ज | Omicron Variant | वनइंडिया हिंदी
    COVID-19 India: 9,765 new patients and 477 lost lives in last 24 hours; now 99,763 Active patients

    स​क्रिय मरीजों की संख्या 1 लाख से कम हुई
    देश के राहत की बात है तो यह कि, अब कोरोनावायरस के संक्रमण के स​क्रिय मरीजों की तादाद 1 लाख से कम है। आज स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बताया गया कि, भारत में स​क्रिय मरीजों की संख्या फिलहाल 99,763 है। कुछ दिन पहले यह 1 लाख से ज्यादा थी। वहीं, देश की कोविड-रिकवरी रेट अब 98.35% है। इसके अलावा कोरोना वायरस के संक्रमण के देशभर में दर्ज कुल मामलों की बात करें तो यह आंकड़ा 3.41 करोड़ हो गया है। जिनमें से 34037054 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं।

    COVID-19 India

    लोगों को वैक्सीन की कितनी खुराकें मिलीं?
    देशभर में लोगों को वैक्सीन की अब तक 1,24,96,19,515 खुराकें दी जा चुकी हैं। जिसमें से कल ही के दिन 80,35,261 खुराकें दी गईं। वहीं, अब तक कोरोना से ठीक होने वालों का आंकड़ा बढ़कर 34037054 पहुंच गया है। जिसमें से कल ही के दिन 8,548 लोग डिस्चार्ज किए गए। इसके अलावा कोरोना टेस्ट की बात करें तो देशभर में लाखों लोगों के सेंपल का परीक्षण किया जा रहा है।

    COVID-19 India

    पूर्वोत्तर भारतीय राज्य मिज़ोरम में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 21 नए मामले सामने आए। इस राज्य में कोविड से अब तक करीब 500 लोगों की मृत्यु दर्ज़ की गई है। वहीं, कुल सक्रिय मामले 3772 हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+