भारत में कोरोना मामलों में बड़ा इजाफा: 24 घंटे में 33750 नए मरीज मिले, 123 लोगों ने दम तोड़ा

नई दिल्ली। भारत में कोरोनावायरस का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। अब यहां रोज 20 हजार से ज्यादा नए मरीज मिल रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से अभी बताया गया कि, पिछले 24 घंटों में देशभर में 33,750 नए मामले दर्ज किए गए। वहीं, 123 मौतें हुईं। इसके अलावा सक्रिय मरीजों का आंकड़ा भी बढ़ता जा रहा है। यह संख्या 1,45,582 हो गई है।

Recommended Video

    Coronavirus Case India Today: कोविड-19 के 33,750 नए केस, जानें Omicron का आंकड़ा | वनइंडिया हिंदी
    COVID 19 India: 33750 new patients and 10,846 recoveries in last 24 hours

    स्वास्थ्य मंत्रालय ने कल ठीक होने वाले मरीजों की संख्या भी बताई है। पिछले 24 घंटों में 10,846 लोग ठीक हुए हैं। इसके अलावा अब तक ठीक हुए लोगों का कुल आंकड़ा 3,42,95,407 पहुंच गया है। वहीं, कोरोना से जान गंवाने वालों की संख्या देखें तो यह 4,81,893 हो चुकी है। हालांकि, ये सरकारी आंकड़ें हैं और मीडिया में आई खबरों के अनुसार देश में मौतें इससे ज्यादा हो चुकी हैं।

    दिल्ली-मुंबई और कोलकाता के हाल बुरे

    दिल्ली-मुंबई और कोलकाता के हाल बुरे

    देश में दिल्ली-मुंबई के बाद रविवार को कोलकाता में भी 3 हजार से ज्यादा नए कोरोना केस मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, देश की राजधानी दिल्ली में रविवार को पॉजिटिविटी दर बढ़कर 4.59% पर पहुंच गई। जहां बीते 24 घंटे के दौरान कोरोना के 3,194 केस दर्ज किए गए। इससे पहले शनिवार को यहां कोरोना के 2,716 केस दर्ज हुए थे। दिल्ली में अब 8,397 एक्टिव पेशेंट हैं।

    वैक्सीनेशन: अब तक कितनी डोज लगीं?

    वैक्सीनेशन: अब तक कितनी डोज लगीं?

    देश में हर रोज लाखों लोगों को वैक्सीन लगाई जा रही है। अब तक कुल टीकाकरण 1,45,68,89,306 पहुंच गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के मुताबिक, कल देशभर में 23,30,706 वैक्सीन की डोज दी गईं। राज्यों का आंकड़ा देखें तो सबसे ज्यादा वैक्सीन यूपी में लगी है। यह देश का सबसे बड़ा राज्य है यहां लोगों को कुल 20,25,88,335 डोज दिए जा चुके हैं। जिसमें से 12,84,94,516 फर्स्ट डोज और 7,40,93,819 सेकेंड डोज शामिल हैं।

    आज से दी जाएगी बच्चों को वैक्सीन

    एक अच्छी खबर यह भी है कि 15 से 18 उम्र वाले करीब 10 करोड़ बच्चों का वैक्सीनेशन आज यानी कि सोमवार से शुरू हो जाएगा। एक डॉक्टर ने बताया कि, उनके यहां आज से 15 से 18 साल तक के बच्चों को वैक्सीन दी जाएगी। वहीं, कोविन पोर्टल के मुताबिक, रविवार रात तक 7.90 लाख बच्चों ने रजिस्ट्रेशन कराया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+