COVID India: अब धीमी पड़ी रफ्तार, 24 घंटे में 2.38 लाख मरीज मिले, 14.43% हुई संक्रमण दर

नई दिल्ली। भारत में कोरोनावायरस के संक्रमितों की संख्या आए रोज बढ़ती जा रही है। हालांकि, नए कोरोना मरीज मिलने की रफ्तार बीते 24 घंटे में कुछ धीमी हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने आज बताया कि, पिछले 24 घंटों में भारत में 2,38,018 केस दर्ज किए गए, जो कि उससे एक दिन पहले की तुलना में 20,071 कम रहे। साथ ही कल 1,57,421 लोग ठीक भी हुए और 310 मौतें हुईं।

COVID 19 India: 2,38,018 new patents and 1,57,421 recoveries ​in 24 hours

17 लाख से ज्यादा सक्रिय मरीज
चिंता की बात यह है कि भारत अब उन 10 देशों में शामिल है, जहां सबसे ज्यादा सक्रिय कोरोना मरीज हैं। भारतीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने माना है कि, यहां अभी 17,36,628 सक्रिय मरीज हैं। इसके अलावा कोरोनावायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के कुल 8,891 मामले दर्ज हुए हैं। जिसमें कल से 8.31% की वृद्धि देखी गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बताया गया कि, डेली कोविड पॉजिटिवटी रेट 14.43% है।

Recommended Video

    Coronavirus Case India: Covid-19 के 2,38,018 नए केस, जानें Omicron case का आंकड़ा | वनइंडिया हिंदी
    news

    स्वास्थ्य मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि, देश में ओमिक्रॉन के अब तक 8,891 संक्रमित मिले हैं। अगर यह संख्या देखी जाए तो इससे स्पष्ट होता है कि हमारे यहां ओमिक्रॉन का प्रकोप बाकी देशों के मुकाबले बहुत कम है। यह अच्छी बात है।

    covid 19

    अब तक 150 करोड़ से ज्यादा डोज दिए जा चुके
    वैक्सीनेशन की बात की जाए तो देशभर में अब तक लोगों को कुल 158.04 करोड़ वैक्सीन के डोज लगाए जा चुके हैं। यहां रोज लाखों लोगों को डोज लगाए जा रहे हैं। हालांकि, कोरोना वैक्सीनेटेड पर्संस को भी हो रहा है। आंध्र प्रदेश के पूर्व CM और तेलुगू देशम पार्टी(TDP) के नेता एन.चंद्रबाबू नायडू कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। वहीं, पिछले 24 घंटों में मुंबई में 35 पुलिसकर्मी कोविड-19 पॉजिटिव आए हैं, मुंबई पुलिस में सक्रिय मामलों की कुल संख्या अब 1,341 है।

    COVID 19 India: 2,38,018 new patents and 1,57,421 recoveries ​in 24 hours

    पूर्वोत्तर भारतीय राज्य असम में कोरोना वायरस के कल 6,982 नए मामले सामने आए, 2,281 मरीज़ डिस्चार्ज हुए और 11 लोगों की कोरोना से मौत हुई। इसी तरह, जम्मू-कश्मीर में पिछले 24 घंटों में 2,827 नए मामले सामने आए। जिसमें से जम्मू से 1093 और कश्मीर से 1734। बताया जा रहा है कि, अब जम्मू-कश्मीर में 17,928 एक्टिव केस हैं। एक सूचना यह भी है कि, जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में कोविड-19 टेस्टिंग की पहली लैब खोली गई है। डॉक्टरों का कहना है कि, इससे यहां आमजन को काफी फायदा होगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+