Covid 19: दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने ICMR पर मढ़ा आरोप तो मिला ये जवाब

नई दिल्ली। देश की राजधानी में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़ने के साथ ही इस मुद्दे पर जमकर राजनीति भी शुरू हो गई है, बीजेपी की ओर से कोरोना वायरस का कम टेस्ट कराने वाले आरोप पर दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने सारा दोष इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च के मत्थे मढ़ दिया है, उन्होंने कहा कि यदि आप चाहते हैं कि COVID-19 के लिए किए जाने वाले टेस्ट की संख्या बढ़ाई जाए तो ICMR से अपने दिशानिर्देशों को बदलने के लिए कहें।

स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने ICMR पर मढ़ा आरोप

स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने ICMR पर मढ़ा आरोप

सत्येंद्र जैन ने कहा कि COVID-19 के लिए किए जाने वाले टेस्ट की संख्या बढ़ाने के लिए ICMR को अपने नियमों में बदलाव करना होगा, हम ICMR उन दिशानिर्देशों का उल्लंघन नहीं कर सकते हैं, जो कि टेस्ट के लिए जरूरी हैं।

दिल्ली सरकार रोज 5-6 हजार लोगों का कोरोना टेस्ट करवा रही है

बता दें कि दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने दिल्ली सरकार पर कोरोना के कम टेस्ट कराने का आरोप लगाया है, प्राप्त जानकारी के मुताबिक दिल्ली सरकार प्रतिदिन 5 से 6 हजार लोगों का कोरोना टेस्ट करवा रही है, शुक्रवार को आई रिपोर्ट के मुताब्रिक दिल्ली में कुल 53 सौ लोगों का कोरोना टेस्ट किया गया, जिनमें से 21 सौ से अधिक कोरोना पॉजिटिव निकले हैं।

आईसीएमआर ने दिया करारा जवाब

जिसपर आईसीएमआर के एक अधिकारी ने स्पष्ट किया कि राज्य अपनी स्थानीय आवश्यकताओं के आधार पर कोविड -19 परीक्षण के लिए अपने स्वयं के दिशानिर्देशों को बदलने के लिए स्वतंत्र हैं, बशर्ते कि मार्गदर्शक नीति से कोई कठोर बदलाव न हो।

गृह मंत्री अमित शाह आज मुख्ममंत्री केजरीवाल के साथ करेंगे मीटिंग

आपको बता दें कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के मद्देनजर गृह मंत्री अमित शाह आज सुबह 11 बजे मुख्ममंत्री अरविंद केजरीवाल और उपराज्यपाल अनिल बैजल के साथ बैठक करेंगे। इस दौरान बैठक में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन, SDMA के सदस्यों के साथ-साथ एम्स के डायरेक्टर डॉ. रणदीप गुलेरिया और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित होंगे। गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस की स्थिति की समीक्षा की जाएगी।

कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या 30 हजार के पार

कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या 30 हजार के पार

गौरतलब है कि दिल्ली में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या 30 हजार के पार चली गई है, दूसरी ओर अस्पतालों में हालात खराब होने को लेकर भी दिल्ली सरकार ने केंद्र से मदद की मांग की है। स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली में शनिवार को कोरोना के 2137 नए मामले सामने आए हैं, इस दौरान 71 लोगों की मौत हुई है। राजधानी में कुल मामले 36824 हो चुके हैं जबकि अब तक कुल 1214 लोगों की मौत हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+