Covid 19: दुनिया से कटकर कैसे हैं दिलीप कुमार, जानिए सायरा बानो के इस Audio Message से

नई दिल्ली । कोरोना वायरस का कहर दुनियाभर में बढ़ता जा रहा है, भारत में इससे निपटने के लिए 21 दिनों का लॉकडाउन है, लोगों को घर में रहने के लिए बार-बार कहा जा रहा है, एक्टर दिलीप कुमार और सायरा बानो भी पूरी दुनिया से कोरोनावायरस की वजह से कटे हुए हैं। अभिनेत्री सायरा ने फैंस के लिए एक ऑडियो मैसेज शेयर किया है, ये संदेश उन्होंने दिलीप कुमारके ट्विटर एकाउंट से शेयर किया है।

सायरा बानो ने बताई अपनी खैरियत

सायरा बानो ने बताई अपनी खैरियत

जिसमें वो बता रही हैं कि वह और दिलीप कुमार दोनों एकदम ठीक-ठाक हैं, और वो दोनों अपना अच्छे ख्याल रख रहे हैं, इसके साथ ही वह सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रहते हुए सबसे अलग-थलग रह रहे हैं।

सायरा बानो का Audio Message वायरल

सायरा बानो का Audio Message वायरल

अपने संदेश में सायरा ने कहा कि मैं उन सब लोगों का शुक्रिया अदा करना चाहती हूं जो हमें फोन कर रहे हैं, व्हॉट्सऐप मैसेज करके हमारे हालचाल जान रहे हैं, हम एकदम सही हैं और सबसे अलग-थलग होकर रह रहे है, जैसा कि करना चाहिए, हम किसी से नहीं मिल रहे हैं, खूब ध्यान रख रहे हैं और खुदा हमारे और आप सबके साथ है।'

क्या होती है सोशल डिस्टेंसिंग?

बता दें कि कोरोना वायरस से बचने का सबसे कारगर तरीका सोशल डिस्टेंसिंग है, जिसका मतलब होता है एक-दूसरे से दूर रहना, इस तरीके के जरिए संक्रमण के खतरे को कम किया जा सकता है,जब कोरोना वायरस से संक्रमित कोई व्यक्ति खांसता या छींकता है, तो उसके थूक के बेहद बारीक कण हवा में फैल जाते हैं, इनमें वायरस होते हैं, जो किसी दूसरे व्यक्ति को संक्रमित कर सकते हैं।

 जानिए 'कोरोना वायरस' से जुड़ी ये बेहद खास बातें

जानिए 'कोरोना वायरस' से जुड़ी ये बेहद खास बातें

  • कोरोना वायरस एक श्वास संबंधी बीमारी है और किसी संक्रमित व्यक्ति की छींक, खांसी, थूक से हवा के जरिए दूसरे लोगों तक पहुंचती है, WHO के मुताबिक किसी भी चीज की सतह पर कोरोना वायरस कितनी देर टिका रहेगा ये उस जगह के तापमान और आर्द्रता पर निर्भर करता है।
  • अगर किसी सतह पर वायरस मौजूद है तो उसके जरिए ये वायरस किसी व्यक्ति में फैल सकता है इसलिए बार-बार कहा जा रहा है कि आप बाहर से आने या बाहर की चीजें छूने के बाद हाथ जरूर धोएं।
  • मोबाइल फोन में शीशा, प्लास्टिक और एल्युमिनियम होता है इसलिए इससे भी संक्रमण का खतरा है इसलिए अपने फोन को भी सेनेटाइज कीजिए।
  • घर और अपने आस-पास की चीजों को स्वच्छ रखिए।
  • ना हाथ मिलाएं और ना गले मिले।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+