COVID-19: डॉ एलके अरोड़ा ने कहा अल्फा से 60 फीसदी अधिक संक्रामक है डेल्टा वैरिएंट
Dr NK Arora
नई दिल्ली, 19 जुलाई। कोरोना वायरस बहुरुपिया बन बन चुका है। पिछले दो सालों में इसके कई रूप सामने आए। कुछ दिनों पहले कोविड का अल्फा वैरिएंट जिसे सबसे खतरनाक माना जा रहा था उससे उबर नहीं पाए कि अब डेल्टा वेरिएंट का प्रकोप पूरी दुनिया में तेजी से फैल चुका है। अमेरिका में डेल्टा वैरिएंट से मरने वालों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। चिंताजनक बात ये हे कि वैक्सीनेशन लगवाने के बाद लोग इसकी चपेट में आ रहे हैं। वहीं अब डेल्टा को लेकर विशेषज्ञों ने बड़ी बात कही है। चिआईएनएसएसीओजी सह-अध्यक्ष डॉ एनके अरोड़ा ने डेल्टा वेरिएंट को ज्यादा संक्रामक बताया है।

डॉ एनके अरोड़ा ने सोमवार को कहा बी.1.617.2, जिसे डेल्टा संस्करण के रूप में जाना जाता है, अल्फा संस्करण की तुलना में लगभग 40-60 प्रतिशत अधिक सक्रामक होता है। ध्यान रहे करीब चार हफ्ते पहले महाराष्ट्र में अचानक डेल्टा वैरिएंट के कई केस सामने आए थे। स्वास्थ्य मंत्रालय ने तब चेतावनी दी थी स वैरिएंट के कारण भारत में कोरोना की तीसरी लहर आ सकती है।
B.1.617.2, known as the Delta variant, is around 40-60 percent more transmissible than Alpha variant: Dr NK Arora, Co-Chair, INSACOG
— ANI (@ANI) July 19, 2021
(File pic) pic.twitter.com/73IChgjgmY
वहीं एक दिन पहले अमेरिका के सेंटर फॉर डिसीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (सीडीसी) की निदेशक रोशेल वैलेंस्की ये जानकारी दी कि पिछले सप्ताह अमेरिका में संक्रमण के मामले 70 सामने आई और मौतों की दर में 26 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सीडीसी के अनुसार औसतन 26 हजार से अधिक मामले सामने आए हैं। जून से लेकर अब तक आंकड़े दोगुने हो गए। व्हाइट हाउस की कोविड-19 की समन्वयक जेफ जियांट्स ने जानकारी दी कि अरकंसास, फ्लोरिडा, लुसियाना, नेवाडा में संक्रमण की रफ्तार तेज है क्योंकि इन स्टेट में वैक्सीनेशन की दर कम हैं।












Click it and Unblock the Notifications