कोरोना का तांडव जारी, मुंबई में फिर बढ़े मरीज, प्रशासन की बढ़ी चिंता
नई दिल्ली। देश में कोरोना का कहर जारी है, क्या आम और क्या खास सभी इस महामारी की चपेट में हैं, एक बार फिर से मायानगरी मुंबई में कोरोना के मरीजों में इजाफा हुआ है, जिसने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। बीएमसी के मुताबिक महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 1179 नए मामले सामने आए हैं और 32 लोगों की मौत हुई है, जिसके बाद मुंबई में पॉजिटिव केस की संख्या बढ़कर 1 लाख 17 हजार 268 हो गई है और अब तक इस वायरस की वजह से 7655 लोगों की जान चली गई है।

Recommended Video
जबकि महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 11 हजार 852 नए मामले सामने आए, 11 हजार 158 रिकवर और 184 लोगों की मौत हो गई। प्रदेश में अब 1 लाख 94 हजार 56 मरीज ऐसे हैं जिनका अभी इलाज चल रहा है। अब तक 5 लाख 73 हजार 559 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 24 हजार 583 लोगों की जान जा चुकी है इसी वजह से महाराष्ट्र में लॉकडाउन को 30 सितंबर तक बढ़ा दिया गया है तो वहीं बीएमसी कोरोना संक्रमण का पता लगाने के लिए मुंबई के एक बड़े अस्पताल में वॉयस सैम्पलिंग टेस्टिंग शुरू करने जा रही है।
कोरोना मरीजों का आंकड़ा 36 लाख से पार पहुंच गया
जबकि पूरे देश में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 36 लाख से पार पहुंच गया है। मंगलवार को देश के अलग-अलग राज्यों में कोरोना वायरस के 69,921 नए मरीज सामने आए। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक, इन नए मरीजों के साथ देश में कोरोना वायरस के कुल केस बढ़कर 36,91,167 हो चुके हैं। वहीं, पिछले 24 घंटों के भीतर कोरोना वायरस ने 819 मरीजों की जान ली है और मृतकों की संख्या बढ़कर 65,288 हो गई है।
सिर्फ 1 महीने में 20 लाख लोग कोरोना की चपेट में
तो वहीं Covid19 in India के मुताबिक सिर्फ अगस्त महीने में कोरोना संक्रमण के आंकड़े को देखें तो 20 लाख लोग सिर्फ 1 महीने में कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। जबकि 28859 लोगों की मौत कोरोना वायरस से हुई है।आंकड़े दुनियाभर में किसी भी देश में आए कोरोना संक्रमण के मामले में सबसे ज्यादा है। सिर्फ अगस्त में भारत में कोरोना संक्रमण के मामले 19,87,705 को पार कर गई, जबकि जुलाई में यह आंकड़ा 19,04,462 था।












Click it and Unblock the Notifications