दिल्ली में फिर से बढ़ी कोरोना संक्रमण की रफ्तार, 2 दिन में आए 624 नए मामले, सरकार ने कही ये बात
नई दिल्ली, 14 मार्च। राजधानी दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों ने एक बार फिर से चिंता बढ़ा दी है। पिछले दो दिनों के भीतर कोरोना संक्रमण की रफ्तार काफी तेजी से बढ़ी है। बुधवार को संक्रमण के आंकड़ों में 84 प्रतिशत उछाल आया। वहीं गुरुवार को कोरोना के जारी आंकड़ों से हर कोई चिंतित है। पिछले 40 दिनों में सबसे अधिक मामले एक दिन में सामने आने के बाद सरकार को भी निजी स्कूलों के लिए एडवाइजरी जारी करनी पड़ी। हलांकि सरकार ने संक्रमण के मामलों को अधिक गंभीरता से लेने इनकार किया। वहीं दिल्ली सरकार ((Delhi government) की ओर से जारी आंकड़ों को देखते हुए यह आशंका व्यक्त की जा रही है कि दिल्ली में एक बार फिर से कोरोना संक्रमण की लहर तेज हो सकती है।
Recommended Video

दिल्ली में कोविड पॉजिटिविटी दर बढ़ी
दिल्ली में गुरुवार को 325 कोरोना के नए मामले सामने आने के बाद राजधानी में कुल एक्टिव केस की संख्या 915 पहुंच गई है। इसके साथ ही दिल्ली में कोविड पॉजिविटी रेट बढ़कर 2.39% हो गई। पिछले 24 घंटों में 224 ठीक हुए हैं। हालांकि पिछले दो दिनों में कोरोना से कोई मौत नहीं हुई। वहीं इससे पहले बुधवार को कोरोना के 299 मामले सामने आए थे। जिसके बाद दिल्ली में कोरोना संक्रमण के मामलों में 48 फीसदी वृद्ध दर्ज की गई थी।
सरकार ने कहा घबराने वाली बात नहीं
वहीं सरकार (Delhi government) की ओर से कोरोना महामारी (Covid Pandemic) को लेकर निजी स्कूलों के लिए नई एडवाइजरी जारी की है। शिक्षा निदेशालय की ओर से कहा गया कि प्रिंट मीडिया और अन्य स्रोतों के माध्यम से विभाग को पता चला है कि एनसीआर में फिर से कोविड संक्रमण फैल रहा है। एडवाइजरी (Covid-19 advisory) कहा गया गया है अगर किसी भी स्कूल में कोविड संक्रमण को कोई भी मामला सामने आने पर उसे सरकार के संज्ञान में लाना आवश्यक है। सरकार की ओर से कहा गया है कि कोरोना संक्रमण को लेकर घबराने वाली बात नहीं है।
सरकारी आंकड़ों ने बढ़ाई चिंता
सरकारी अधिकारियों की ओर से गुरुवार को कहा गया कि दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA) बढ़ते कोरोना संक्रमण और इसके प्रभाव को लेकर 20 अप्रैल को एक बैठक करेगा। वहीं अगले सप्ताह बुधवार को उपराज्यपाल की अध्यक्षता में दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की बैठक होने जा रही है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार दिल्ली में गुरुवार को 325 नए संक्रमण के मामले आए। पिछले 40 दिनों में यह सबसे अधिक मामले जब एक दिन के भीतर मिले हैं।












Click it and Unblock the Notifications