कोरोना से पिछले 24 घंटों में 83 लोगों की मौत, 1685 नए मामले आए सामने
नई दिल्ली, 25 मार्च। देश में कोरोना के नए मामलों में हर रोज अब कमी देखने को मिल रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जो ताजा आंकड़े जारी किए गए हैं उसके अनुसार पिछले 24 घंटों में कोरोना के 1685 नए मामले सामने आए हैं जबकि 2499 लोग ठीक हुए हैं। वहीं पिछले 24 घंटों में 83 लोगों की कोरोना से मौत हो गई है। इसके साथ ही देश में कोरोना के सक्रिय मामलों की बात करें तो यह संख्या 21530 है। वहीं दैनिक पॉजिटिविटी रेट की बात करें तो यह 0.24 फीसदी है, जबकि अभी तक देश में कोरोना से 42478087 ठीक हो चुके हैं। अभी तक कोरोना ने देश में 516755 लोगो की जान ली है।

अंडमान निकोबार आइलैंड में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 10032 मामले सामने आए हैं। जोकि सर्वाधिक हैं। वहीं ऑस्ट्रेलिया की बात करें तो यहां पर पिछले कुछ दिनों में 50000 से अधिक मामले सामने आ चुके है। यहां अब 65 साल से अधिक उम्र के लोगों को वैक्सीन लगाई जाने की शुरुआत हो रही है।
बता दें कि कोरोना काल में पीएम मोदी ने पीएम केयर्स फंड की शुरुआत की थी, जिसमे लोगों से डोनेशन करने के लिए कहा गया था जिससे कि लोगों की मदद की जा सके। लेकिन सुप्रीम कोर्ट में अब याचिका दायर करके मांग की गई है कि कोर्ट केंद्र सरकार को निर्देश दे कि वह इस अकाउंट को बंद करे और इसके फंड का सीएजी से ऑडिट कराया जाए। लेकिन सुप्रीम कोर्ट की बेंच जस्टिस एल नागेश्वर राव और बीआर गवाई ने याचिकाकर्ता से कहा कि वह इलाहाबाद हाई कोर्ट में अपील करें और वहां समीक्षा याचिका दायर करें।












Click it and Unblock the Notifications