कोरोना संक्रमित आदित्य नारायण अस्पताल में भर्ती, बोले-'मेरे लिए प्रार्थना कीजिए पापा'

मुंबई। इन दिनों कोरोना महामारी की चपेट में आम से लेकर खास लोग हैं, मशहूर सिंगर उदित नारायण के गायक बेटे आदित्य नारायण ने शनिवार को ही जानकारी दी थी कि वो और उनकी पत्नी श्वेता दोनों कोरोना संक्रमित पाए गए हैं और घर में ही क्वरांटीन पर हैं, हम मेडिकल निर्देशों का पालन कर रहे हैं। हमारे संपर्क में आने वाले सभी लोग प्लीज अपना चेकअप करा लें।

आदित्य नारायण अस्पताल में भर्ती

आदित्य नारायण अस्पताल में भर्ती

लेकिन इस मैसेज के बाद आदित्य दूसरे दिन अस्पताल में भर्ती हो गए हैं। उदित नारायण ने बेटे के हेल्थ के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि मेरे पास आदित्य का मैसेज आया है, वो अस्पताल में भर्ती हैं। हालांकि वो पहले से बेहतर हैं। बहू श्वेता घर पर ही हैं, उन्होंने आगे कहा कि आदित्य ने मुझे मैसेज में कहा है कि पापा मेरे लिए आप परेशान ना हों, मैं ठीक हूं, मेरे लिए प्रार्थना कीजिए। मालूम हो कि दिसंबर 2020 में आदित्य और श्वेता ने शादी की थी।

Recommended Video

    Coronavirus Update: बॉलीवुड पर Corona संकट, पत्नी संग Aditya Narayan हुए संक्रमित | वनइंडिया हिंदी
    नए अपार्टमेंट में शिफ्ट हो गए थे आदित्य

    नए अपार्टमेंट में शिफ्ट हो गए थे आदित्य

    शादी के बाद वो दोनों नए अपार्टमेंट में शिफ्ट हो गए थे, वो फिलहाल मम्मी-पापा के साथ नहीं रहते हैं, हालांकि दोनों का अपार्टमेंट आस-पास ही है। आदित्य इन दिनों इंडिया आइडियल को होस्ट कर रहे हैं। हालांकि उनके कोविड पॉजिटिव आने के बाद से शो की शूटिंग फिलहाल के लिए रोक दी गई है। उनकी गैरहाजिरी में शो को होस्ट टीवी के जाने-माने अभिनेता जय भानुशाली कर रहे हैं। शो के सभी लोगों का कोरोना टेस्ट किया जाएगा।

    देश में 1,03,558 नए कोरोना के केस

    देश में 1,03,558 नए कोरोना के केस

    बता दें कि देश में एक बार फिर से कोरोना मरीजों की संख्या विकट हो गई है। सोमवार को स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में बीते 24 घंटों में देश में 1,03,558 नए कोरोना के केस सामने आए हैं , जो कि एक दिन में आए अब तक के सबसे अधिक आंकड़े हैं।

    बीते 24 घंटों में कोरोना से 478 लोगों की मौत

    तो वहीं बीते 24 घंटों में कोरोना से 478 लोगों की मौत हुई है, जिसके बाद देश में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 1,25,89,067 हो गई और कुल मौतों का आंकड़ा 1,65,101 पहुंच गया है।, देश में एक्टिव केस 7,41,830 हैं, जबकि1,16,82,136लोग अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं, जबकि देश में अब तक 7,91,05,163 लोगों को कोरोना वायरस की वैक्सीन लग चुकी है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+