Covid 19: दिल्ली के सरकारी अस्पताल में डॉक्टर और नर्स समेत 14 स्टाफ कोरोना संक्रमित, मचा हड़कंप
नई दिल्ली। पूरी दुनिया इस वक्त कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी से जूझ रही है। दुनियाभर में इसके मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। दुनियाभर में अब तक कोरोना से 26 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं और 1 लाख 84 हजार से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। भारत में भी कोरोना वायरस का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, भारत में कोरोना वायरस पॉजिटिव मामलों की संख्या 21700 हो गई है और 686 लोगों की मौत हुई है।

तो वहीं राजधानी दिल्ली में कोरोना का तांडव लगातार जारी है, गुरुवार को यहां के बाबू जगजवीन राम मेमोरियल अस्पताल के 14 मेडिकल स्टाफ कोरोना संक्रमित हैं, जिसमें कि डाक्टर्स और नर्स शामिल है, जिसकी वजह से यहां कल हड़कंप मच गया, सभी संक्रमित लोगों को नरेला स्थित कोविड स्वास्थ्य केंद्र में रखा गया है, इससे पहले भी इसी अस्पताल में 3 सीनियर डॉक्टर कोरोना संक्रमित मिले थे।
सब्जी विक्रेता निकला कोरोना पॉजिटिव
यही नहीं यहां के महरौली के वार्ड नंबर तीन में कल एक सब्जी विक्रेता को कोरोना पॉजिटिव पाया गया। बाद में जांच में उसके परिवार के छह और सदस्यों में संक्रमण के लक्षण पाए गए हैं। उन सभी के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं , साउथ दिल्ली के जिलाधिकारी बीएम मिश्रा ने बताया कि जांच में पता चला है कि कोरोना के लक्षण विकसित होने के बाद उसके अपनी दुकान में बैठना बंद कर दिया था। वह डीटीसी टर्मिलन में शिफ्ट किए गए मंडी में शामिल नहीं था। उन्होंने बताया कि सब्जी विक्रेता के संपर्क में आने वाले लोगों के सैंपल्स को जांच के लिए भेजा गया है।
जिलाधिकारी बीएम मिश्रा ने की अपील
हालांकि उसके परिणाम की प्रतीक्षा है। जिलाधिकारी बीएम मिश्रा ने लोगों से अपील की है कि अपने आसपास के विक्रेताओं से सामान लेने से पहले यह भी जरूर देख लें कि उसमें कहीं ऐसे कोई लक्षण तो नहीं हैं। हालांकि उन्होंने यह भी अपील की है कि इस दौरान किसी भी वेंडर से बदसुलूकी न करें। यदि किसी वेंडर में ऐसे कोई लक्षण दिखे तो उसके बारे में जिले कि हेल्पलाइन व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को सूचित करें ताकि उसकी सही समय पर जांच की जा सके।
दिल्ली सरकार ने दोहराया अपना पिछला आदेश
लॉकडाउन के बीच दिल्ली सरकार ने मकान मालिकों को लेकर जारी अपने पिछले आदेश का एक बार फिर सख्ती से पालन करने को कहा है। सरकार ने कहा है कि मकान मालिक छात्रों और मजदूरों से किराए की मांग न करें।सरकार ने जिलाधिकारियों को जागरूकता अभियान चलाने के लिए कहा है ताकि उन इलाकों में जहां मजदूरों और छात्रों की संख्या ज्यादा है वहां के मकान मालिक किराया न लें। बता दें कि सरकार ने आदेश जारी किया हुआ है कि कोई भी मकान मालिक छात्रों और मजदूरों से लॉकडाउन के दौरान किराया न ले।












Click it and Unblock the Notifications