यूके और डबल म्यूटेंट के बाद कोरोना के ब्राजील वैरिएंट पर भी असरदार है कोवैक्सीन, ICMR की स्टडी में दावा

नई दिल्ली, मई 4। भारत में इस वक्त कोरोना के अलग-अलग वैरिएंट का कहर देखने को मिल रहा है। नए वैरिएंट का ये वायरस पहले से और भी ज्यादा घातक साबित हो रहा है। देश में अभी कोरोना का डबल म्यूटेंट, यूके वैरिएंट और ब्राजील वैरिएंट के वायरस का संक्रमण फैल रहा है। इस बीच ICMR की एक स्टडी में ये दावा किया गया है कि भारत में निर्मित कोवैक्सीन कोरोना के ब्राजील वैरिएंट पर पूरी तरह प्रभावी है। अर्थात इस वैक्सीन का टीका कोरोना के ब्राजील वैरिएंट से लड़ने में सक्षम है। आपको बता दें कि इससे पहले कोवैक्सीन यूके वैरिएंट, B.1.1.7 और डबल म्यूटेंट से भी लड़ने में सक्षम पाई गई है। आपको बता दें कि कोरोना के ब्राजील वैरिएंट में E484K म्यूटेंट शामिल है, जो अमेरिका में पाया गया था। इस वायरस ने अमेरिका भयंकर तबाही मचाई थी।

Covaxin

स्टडी के रिजल्ट से खुश नजर आए शोधकर्ता

आपको बता दें कि शोधकर्ताओं ने कोवैक्सीन के ब्राजील के वैरिएंट, B.1.1.28.2 पर अध्ययन किया, जिसमें कोरोना से जंग जीतने वाले मरीज और कोवैक्सीन की दो डोज लेने वालों पर स्टडी की गई। इसमें पाया गया कि कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लेने वाला व्यक्ति ब्राजील के वैरिएंट को मात देने में सक्षम है। इस स्टडी को करने वाले वैज्ञानिकों का कहना है कि हम स्टडी के रिजल्ट से काफी खुश हैं, क्योंकि यह वैक्सीन अभी तक कई वैरिएंट्स के खिलाफ असरदार पाई गई है, जिससे हमारा विश्वास और मजबूत होता है। यह वैक्सीन संभावित रूप से म्यूटेंट वायरस पर भी असरदार है।

Recommended Video

    Corona Vaccine: Adar Poonawalla का SII UK में करेगा 240 मिलियन पाउंड का निवेश | वनइंडिया हिंदी

    Ocugen कंपनी के सह संस्थापक ने इस स्टडी के परिणाम को लेकर कहा है कि कोवैक्सीन अभी तक की सभी अध्ययनों में मजबूत पाई है। हम मानते हैं कि इस महामारी से लड़ने के लिए यह वैक्सीन सबसे कारगर हथियार है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+