Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

VVIP हेलिकॉप्टर केस: सुशेन गुप्ता को कोर्ट ने चार दिन के लिए ED की हिरासत में भेजा

नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशाल ने अगस्ता वैस्टेलैंड वीवीआईपी हेलिकॉप्टर घोटाला मामले में दलाली के आरोप में सुदेश मोहन गुप्ता को गिरफ्तार किया था। जांच एजेंसी को इस रक्षा सौदे में सुदेश मोहन गुप्ता से पूछताछ के लिए उसकी चार दिन की हिरासत मिल गई है। सुदेश गुप्ता को एक अन्य आरोपी राजीव सक्सेना द्वारा किए गए खुलासे के आधार पर गिरफ्तार किया गया है, जिन्हें हाल ही में संयुक्त अरब अमीरात से प्रत्यर्पित करके लाया गया है।

court send Sushen Mohan Gupta to four days custody in AgustaWestland VVIP chopper deal case

राजीव सक्सेना ने खुलासा किया है कि 3,700 करोड़ रुपये के अगस्ता वेस्टलैंड र सौदे में दलाली को कई उन संस्थाओं और व्यक्तियों को हस्तांतरित किया गया जिनके कथित रक्षा एजेंट सुशेन मोहन गुप्ता के साथ सीधे संबंध थे। एजेंसी ने धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत गुप्ता को सोमवार रात गिरफ्तार किया था। इस घोटाले में बिचौलिए की भूमिका निभाने वाले मिशेल के दुबई से प्रत्यर्पण के बाद पिछले साल 22 दिसंबर को उसे गिरफ्तार किया गया था। मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज अपने बयान में सक्सेना ने सुदेश मोहन गुप्ता सहित कई नामों का खुलासा किया। प्रारंभिक चरण की जांच के दौरान, प्रवर्तन निदेशालय ने धन शोधन निवारण अधिनियम के तहत उसका बयान दर्ज किया था। हालांकि उसकी कथित भागीदारी अब तक स्पष्ट नहीं है। एजेंसी के अनुसार अन्य रक्षा संबंधी सौदों में भी उनकी भूमिका संदिग्ध है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+