कोर्ट ने केंद्र और ममता सरकार से मांगा जवाब, किसके सुझाव पर हटाया लॉकडाउन
कोर्ट ने केंद्र और ममता सरकार से मांगा जवाब, किसके सुझाव पर हटाया लॉकडाउन
कोलकाता। देश के अन्य राज्यों के साथ पश्चिम बंगाल में कोरोना महामारी का संक्रमण तेजी से फैलता जा रहा है इसके बावजूद जब 1 जून से देश भर में लॉकडाउन खोल दिया हैं। मालूम हो कि मई माह के अंत में जब केंद्र सरकार लगातार मंथन कर रही है कि देश में लॉकडाउन को आगे बढ़ाना है या नहीं लेकिन केंद्र सरकार किसी निर्णय पर पहुंचती उससे पहले ही पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल को लगभग-लगभग पूरी तरह खोल देने का ऐलान कर दिया था। अब कोलकाता उच्च न्यायालय ने केंद्र और पश्चिम बंगाल सरकार को 11 जून तक हलफनामा दायर करने के लिए कहा है जिसमें ये सूचित करने को कहा गया हैं कि तालाबंदी की घोषणा से पहले किसकी राय ली गई थी।

गौरतलब हैं कोरोना वायरस संक्रमण के रोकथाम के लिए 22 मार्च को जनता कर्फ्यू के साथ प्रदेश में लॉकडाउन शुरू हो गया था। शुरुआत में सिर्फ मेडिकल स्टोर, डेयरी व अन्य आवश्यक सेवाओं को सीमित समय के लिए खोलने की अनुमति थी। करीब दो माह तक चार चरण के लॉकडाउन में धीरे धीरे दुकानों खोला गया। मगर, अब एक जून से सभी व्यापारिक प्रतिष्ठानों को खोलने की इजाजत दे दी गई है। समय भी सुबह सात बजे से सायं सात बजे तक कर दिया गया है। अब बाजार पूर्व की भांति खुलने लगे हैं और बाजार में खरीदारों की भीड़ भी बढ़नी लगी है।












Click it and Unblock the Notifications