टीवी पर सजती रहेगी ज्योतिषियों और पंडितों की दुकान
नई दिल्ली। टीवी चैनलों पर ज्योतिष व पंडितों की दुकान सजती रहेगी। हाई कोर्ट ने ज्योतिष के कार्यक्रमों पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है। कोर्ट ने एक अपील जिसमें इन कार्यक्रमों पर रोक लगाने की बात कही गयी थी कि सुनवाई करते हुए इसपर रोक लगाने से इनकार कर दिया है।

जस्टिस जी रोहिनी और जस्टिस आरएस एंडला की बेंच ने एनजीओ की याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा कि टीवी पर प्रसारित होने वाले कार्यक्रमों के लिए पहले से ही एक वैधानिक संस्था है ऐसे में इस मुद्दे पर किसी निर्देश की जरूरत नहीं है।
कोर्ट ने कहा कि जहां तक ज्योतिष, भविष्यफल, अनुमान से जुड़े मामले है वो टीवी सहित न्यूज पेपरों में भी प्रकाशित होता है साथ ही इन विषयों की विश्विद्यालयों में पढाई होती है। यही नहीं यह सिर्फ भारत ही नहीं दुनिया में भी पढ़ाया जाता है।
कोर्ट ने कहा कि भविष्यवाणी दुनियाभर में प्रचलित है यही नहीं लिंडा गुडमैन भी भविष्यवाणी से जुड़ी मशहूर पुस्तक के लेखक हैं जोकि विदेशी हैं। कोर्ट ने कहा कि याचिकाकर्ता को मंत्रालय में अपनी बात रखनी चाहिए। एनजीओ के याचिकाकर्ता अजय गौतम का आरोप है कि ऐसे कार्यक्रमों से लोगों की मानसिक और शारीरिक क्षमता दांव पर लग जाती है।












Click it and Unblock the Notifications