कॉलेज के प्रोफेसर का हाथ काटने के आरोप में 14 लोगों को कोर्ट ने दोषी करार दिया
नई दिल्ली। नेशनल इन्वेंसिंग एजेंसी कोर्ट ने अपने अहम फैसले में 14 लोगों को कॉलेज के प्रोफेसर का हाथ काटने का दोषी करार दिया है। कोर्ट इस मामले में सजा का ऐलान बाद में करेगी, वहीं कोर्ट ने 17 लोगों को बरी कर दिया है।

कॉलेज प्रोफेसर जोसेफ पर पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया के कार्यकर्ताओं ने हमला कर दिया था और उनका हाथ काट दिया था। वहीं पीएफआई का आरोप था कि प्रोफेसर ने पैगंबर का अपमान किया था। प्रोफेसर केरल के न्यूमैन कॉलेज में पढ़ाते थे और उन्होंने प्रश्न पत्र में कुछ ऐसे सवाल डाले थे जिसपर आपत्ति दर्ज की गयी थी।
गौरतलब है कि 2011 में केरल के न्यूमैन कॉलेज में परीक्षा के बीच ही यह प्रश्नपत्र लीक हो गया जोकि कट्टरपंथियों तक पहुंच गया था। पीएफआई का आरोप है कि इस प्रश्न पत्र में पैगंबर को अपमानित किये जाने वाले सवाल पूछे गये थे। वहीं पुलिस ने भी प्रोफेसर के खिलाफ कार्यवाही की बात कह रही थी लेकिन प्रोफेसर काफी दिनों तक कहीं छिपे रहे। लेकिन बाद में उन्होंने आत्मसमर्पण कर दिया था।
लेकिन एक दिन जब प्रोफेसर चर्च से अपने घर को लौट रहे थे तो उनकी कार को रोककर उसपर बम से हमला किया गया। जिसके बाद पीएफआई के कार्यकर्ताओं ने उन्हें कार से खींचकर उनका दाहिना हाथ काट डाला था।
इस घटना के बाद एनआईए को इसकी जांच सौंपी गयी थी, वहीं जांच के बाद एनआईए ने विस्तृत चार्जशीट दाखिल की थी। इस मामले में एनआईए ने कई लोगों को गिरप्तार किया था जिसमें से 14 लोगों को कोर्ट ने दोषी पाया है।












Click it and Unblock the Notifications