यौन शोषण के आरोपी अभिनेता दिलीप को नहीं मिली जमानत
यौन शोषण के आरोपी अभिनेता दिलीप को नहीं मिली जमानत
नई दिल्ली। साथी अभिनेत्री के यौन शोषण और अपहरण मामले में गिरफ्तार किए गए मलयालम एक्टर दिलीप को कोर्ट से राहत नहीं मिली है। कोर्ट ने शनिवार को अभिनेता की जमानत याचिका रद्द करते हुए उन्हें 25 जुलाई तक न्यायायिक हिरासत में भेज दिया।

मलयालम फिल्मों के जाने-माने अभिनेता दिलीप को अभिनेत्री के अपहरण और यौन शोषण मामले में 10 जुलाई को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। जिसके बाद से लगातार एक के बाद एक खुलासे हो रहे हैं। अभिनेता पर अभिनेत्री का अपहरण, मारपीट, रेप समेत कई गंभीर आरोप हैं।
इसी साल 19 फरवरी को मलयालम फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री पर कोच्चि में हमला हुआ था। जिसके बाद इस घटना को अंजाम देने वाले अपराधी सुनील कुमार के एक खत के सामने आने के बाद अभिनेत्री पर हमले को लेकर रची गई साजिश में नया मोड़ सामने आया। खत दिलीप के नाम लिखा गया था, जिसके बाद पुलिस की जांच में दिलीप को शामिल किया गया और फिर उन्हें गिरफ्तार किया गया।


Click it and Unblock the Notifications
