बिहार में सड़क किनारे मिले प्रेमी-प्रेमिका के शव, ऑनर किलिंग की आशंका

सदर थाना प्रभारी विजय यादव ने गुरुवार को बताया कि बुधवार की रात स्थानीय लोगों की सूचना के आधार पर हरिहरपुर गांव के निकट राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 77 के किनारे से पुलिस ने एक युवक-युवती का शव बरामद किया है। युवक की पहचान अतलपुर गांव निवासी गौरव कुमार तथा युवती की पहचान बाकरपुर गांव निवासी निशा भारती के रूप में की गई है जो अपने ननिहाल हरिहरपुर गांव में रहकर पढ़ती थी।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक दोनों के बीच पिछले एक वर्ष से प्रेम प्रसंग था, जिसका उनके घर वाले विरोध किया करते थे। यादव ने बताया कि पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल भेज दिया है तथा पूरे मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि यह मामला हत्या है या आत्महत्या, यह कहना अभी जल्दबाजी है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद ही सही स्थिति का पता चल सकेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications