फिल्मी स्टाइल में कपल ने अस्पताल में रचाई शादी, वजह जानकर हो जाएंगे भावुक

नई दिल्ली। अगर आप की शादी होने वाली है और आपके पिता बीमार हैं शादी में शामिल नहीं हो सकते तो ऐसे में आप क्या करेंगे? कुछ कपल या तो शादी को टाल देंगे या फिर कुछ बिना उनकी मौजूदगी में ही विवाह कर लेंगे। लेकिन अमेरिका के टेक्सास में रहने वाले कपल ने जो किया उसे जानने के बाद आफ भी उनकी तारीफ करेंगे। कपल की शादी फिक्स हो चुकी थी लेकिन दुल्हे के पिता की अचानक तबीयत खराब होने की वजह से वह कार्यक्रम में हिस्सा नहीं ले सकते थे। ऐसे में लड़का अपने पिता की मौजूदगी के बिना शादी नहीं करना चाहता था और ना ही उसे टाल सकता था।

अस्पताल में शादी का अनोखा फैसला

अस्पताल में शादी का अनोखा फैसला

आलियाह और माइकल नाम के इस कपल के सामने बड़ी समस्या यह भी की वह चाहते थे उनके पिता भी शादी में हिस्सा लें। इसलिए उन्होंने अस्पताल में पिता के सामने ही शादी करने का अनोखा फैसला लिया। माइकल अपने पिता को शादी में शामिल कर सकें इसलिए उन्होंने बड़े स्तर पर शादी करने की जगह हॉस्पिटल वेडिंग करने का फैसला लिया। वायरल हो रही तस्वीरों में देखा जा सकता है कि आलियाह और माइकल ने वेडिंग ड्रेस के उपर अस्पताल का गाउन पहन रखा है। इस दौरान उन्होंने अस्पताल के दस्ताने पर ही एक दूसरे को वेडिंग रिंग (शादी की अंगूठी) पहनाया।

डॉक्टर और नर्स ने शादी को बनाया स्पेशल

डॉक्टर और नर्स ने शादी को बनाया स्पेशल

माइकल ने बताया कि शादी को लेकर हमने अस्तपाल के प्रशासन से पहले ही बात कर लिया था लेकिन मुझे नहीं मालूम था कि मैं अपनी ही शादी में सरप्राइज हो जाउंगा। दरअसल, माइकल ने अस्पताल से साधारण शादी की अनुमति मांगी थी जिसमें वह उनकी पत्नी और परिवार के अन्य लोग शामिल होते। लेकिन अंगूठी पहनाने के दौरान वहां पादरी आए और अस्पताल के कर्मचारियों और डॉक्टरों ने डायबेटिक-फैंडली केक लाकर में शादी को स्पेशल बना दिया।

अस्पताल में ही निभाई शादी की सभी रस्में

अस्पताल में ही निभाई शादी की सभी रस्में

अभी तक आप सभी ने ऐसा सिर्फ फिल्मों में ही होते देखा होगा लेकिन अमेरिका के इस कपल ने अपने पिता के लिए जो किया वह शायद ही कोई कर सकता है। आलियाह और माइकल की इस अनोखी शादी की सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है। उनकी अस्पताल के गाउन में अंगूठी पहनाने वाली फोटो वायरल हो गई और लोगों ने उनकी तारीफ भी की है। माइकल ने अस्पताल में ही शादी की सभी रस्में निभारक आलियाह को अपना जीवन साथी बनाया।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+