अलग जाति में शादी करने पर मिली सजा, 3 महीने की गर्भवती पत्नी समेत पति की हत्या

नई दिल्ली। दक्षिण तमिलनाडु के थोटूकुडी जिले में बीते गुरूवार कुछ अज्ञात लोगों ने एक दंपति की बड़ी ही बेदर्दी से हत्या कर दी। इनमें से महिला 3 माह की गर्भवती थी। नमक के कारखाने में दिहाड़ी का काम करने वाले ये पति पत्नी अनुसूचित जाति के अलग अलग समूहों से थे और परिवार के खिलाफ जाकर शादी के बंधन में बंधे थे। 24 साल का सोलाईराजन और 21 साल की जोति के माता पिता इस शादी के खिलाफ थे।

सोते समय धारदार हथियार से कर दी हत्या

सोते समय धारदार हथियार से कर दी हत्या

ये कपल विलाथीकुलम के पास पेरियार नगर में रहता था और गुरुवार सुबह कुछ बदमाशों ने सोते समय उनपर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों के सिर, चेहरे, छाती और गर्दन हर जगह घाव दे दिए गए। वहीं जोति की कलाई कट गई। दोनों की उसी समय मौत हो गई जबकि हत्यारे अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। घटना के बाद सोलाईराज की मां उसे देखने पहुंची लेकिन जोति के घर से कोई नहीं आया। पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिए हैं।

हत्या में हो सकता है जोति के परिजनों का हाथ

हत्या में हो सकता है जोति के परिजनों का हाथ

कलाथुर पुलिस ने मामला की जांच शुरू कर दी है। पुलिस को शक है कि इस हत्या के पीछे जोति के घरवालों को हाथ हो सकता है और पुलिस इसे हॉनर किलिंग के रूप में ही देख रही है। घटना की खबर तब जाकर लगी जब सोलाईराज की मां सुबह उससे और उसकी पत्नी से मिलने के लिए पहुंची तो वहां दोनों का शव मिला।

हत्या के शक में जोति का पिता गिरफ्तार

हत्या के शक में जोति का पिता गिरफ्तार

सोलाईराजन के परिवार की शिकायत पर थूढुकुड़ी पुलिस ने इस डबल मर्डर के शक में जोति के पिता अलागार को गिरफ्तार किया है। बता दें कि नमक के कारखाने में काम करते हुए जोति और सोलाईराजन को प्यार हुआ और दोनों ने अप्रैल में परिवार के खिलाफ जाकर शादी कर ली थी। हालांकि सोलाईराजन के परिवार ने इस शादी के स्वीकार कर लिया था लेकिन जोति के परिवार ने इसे स्वीकार नहीं किया था।

यह भी पढ़ें- कोयंबटूर ऑनर किलिंग: पति के बाद घायल लड़की ने भी तोड़ा दम

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+