कोयंबटूर ऑनर किलिंग: पति के बाद घायल लड़की ने भी तोड़ा दम

नई दिल्ली। तमिलनाडु के कोयंबटूर में अपनी जाति के बाहर शादी करने पर परिजनों के हमले का शिकार हुई लड़की दृश्नीप्रिया ने दम तोड़ दिया है। दंपति पर 26 जून को लड़के के परिजनों ने हमला किया था। जिसमें दृश्नीप्रिया के पति की मौत हो गई थी और उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां तीन दिन मौत से लड़ने के बाद शनिवार को उसने दम तोड़ दिया।

murder

17 साल की दलित लड़की दृश्नीप्रिया ने जाति के बाहर जाते हुए कनागराज से शादी की थी। जिससे उसके ससुराल के लोग खुश नहीं थे। कनागराज के चचरे भाई विनोद कुमार ने 26 जून को कोयंबटूर के मेट्टूपलायम में दोनों पर हमला किया था।

लड़का वालायर और लड़ती अरुणथाथियार समुदाय से ताल्लुक रखती थी। शादी के बाद से ही विनोद दंपति और लड़की के परिजनों को धमकी दे रहा था। बताया गया है कि शादी कर लौटने के बाद भी उसने हमले की कोशिश की थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या और प्रोविजन ऑफ शेडयूल्ड कास्ट एंड शेडयूल्ड ट्राइब एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+