राष्ट्रपति भवन की सुरक्षा में बड़ी चूक, गाड़ी में सवार कपल ने की घुसने की कोशिश
नई दिल्ली, 17 नवंबर: राजधानी दिल्ली में राष्ट्रपति भवन की सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मियों के उस वक्त हाथ-पैर फूल गए, जब एक कपल ने वहां अपने कार से घुसने की कोशिश की। ऐसे में दिल्ली के वीवीआईपी इलाकों में शुमार राष्ट्रपति भवन की सुरक्षा में सेंध लगाने की कोशिश का बड़ा मामला सामने आया है, जिसके बाद सुरक्षा कर्मियों ने दोनों लोगों को धर दबोचा लिया, जिनको अब 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

घटना दो दिन पहले रात की बताई जा रही है। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक दिल्ली पुलिस ने बताया कि राष्ट्रपति भवन की सुरक्षा में सेंध लगाने के बाद एक दंपति को गिरफ्तार किया गया है। घटना दो दिन पहले की है, जब दंपति ने राष्ट्रपति भवन के एक एंट्री गेट से घुसने की कोशिश की थी।
Recommended Video
जानकारी के अनुसार दिल्ली पुलिस ने सोमवार रात राष्ट्रपति भवन परिसर में कथित तौर पर अपनी कार में घुसने का प्रयास करने वाले एक कपल को गिरफ्तार किया है। कार के अंदर एक लड़का और एक लड़की सवार थे। पुलिस ने बताया कि दोनों लोगों को शराब के नशे में जबरन राष्ट्रपति भवन में प्रवेश करने का प्रयास किया था। एफआईआर दर्ज होने के बाद गिरफ्तार किया गया है। वहीं अब ताजा अपडेट के मुताबिक दोनों लोगों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
दिल्ली पुलिस के सूत्रों के अनुसार दंपति देर रात राष्ट्रपति भवन में दाखिल हुए थे और वहां तैनात सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें पकड़ लिया। केंद्रीय एजेंसियों और दिल्ली पुलिस की संयुक्त टीम ने उनसे पूछताछ की। मामले की जांच की जा रही है। हालांकि अभी इस बात का पता नहीं चल पाया है कि दोनों लोग गलती से या फिर जानबूझकर राष्ट्रपति भवन में दाखिल होने की कोशिश कर रहे थे।












Click it and Unblock the Notifications