अगर मोदी प्रधानमंत्री बने तो देश को बर्बाद कर देंगे: माया

माया ने कहा कि सपा सरकार में मुजफ्फरनगर एवं शामली में दंगे हुए जिसके लिए उच्चतम न्यायालय ने भी प्रदेश सरकार की हर स्तर पर लापरवाही बरतने का जिम्मेदार ठहराया है। मायावती ने यहां के पीडी जैन कालेज मैदान में सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि बसपा सरकार ने सन्तों, महापुरूषों व गुरुओं का आदर सम्मान किया जिसे विरोधी पार्टिया पचा नहीं पायीं।
केन्द्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि केन्द्र में जितनी भी सरकार रहीं उन्होंने उत्तर प्रदेश की उपेक्षा की है। आर्थिक विकास पैकेज मांगे जाने पर भी नहीं दिया। मायावती ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अलग राज्य बनाने का जिक्र भी किया। उन्होंने विपक्षी दलों के चुनावी घोषणा पत्र से सावधान रहने की सलाह देते हुए कहा कि हमारी पार्टी चुनावी घोषणा पत्र जारी नहीं करती बल्कि काम करने में विश्वास करती है।












Click it and Unblock the Notifications