इन पांच देशों में भूलकर मत जाइएगा आमिर खान

नई दिल्‍ली। बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान असहिष्‍णुता को लेकर देश में एक नई बहस छेड़ दी है। उन्‍होंने कहा कि उनकी पत्‍नी किरण राव ने देश के माहौल को देखकर उनसे कहा कि वह इस देश को छोड़कर किसी और देश में बसना चाहती हैं।

जब पूरे देश में इस मुद्दे पर बहस छिड़ी है तो फिर हमने सोचा कि क्‍यों न उन पांच देशों के बारे में बताया जाए जहां आमिर को अपनी पत्‍नी किरण राव के साथ बसने के बारे में नहीं सोचना चाहिए।

एक नजर डालिए कौन से हैं वे पांच देश जहां पर हम आमिर को बसने की सलाह नहीं देंगे।

पाकिस्‍तान

पाकिस्‍तान

भले ही पाकिस्‍तान में एक बड़ी आबादी मुसलमानों की है लेकिन यह बात भी सही है कि इसी देश ने ओसामा बिन लादेन को पनाह दी तो अब दाऊद इब्राहीम की सुरक्षा में लगा हुआ है। साफ है कि जिस देश में आतंकवादियों को पनाह मिली हुई है वहां पर भला आमिर खान और उनके बच्‍चे कैसे सुरक्षित रह पाएंगे।

स्‍वीडन

स्‍वीडन

स्‍वीडन काफी समय तक यहां पर होने वाले रेप की घटनाओं की वजह से खबरों में था और इसका सारा दोष दूसरे देशों से वहां पर आकर बसे मुसलमानों पर दिया गया। आज स्‍वीडन के हालात ऐसे हैं कि वहां पर दूसरे देशों से आकर बसने वाले मुसलमानों और शरणार्थियों के लिए कोई जगह नहीं है।

अमेरिका

अमेरिका

9/11 के बाद अमेरिका में मुसलमानों के साथ जो बर्ताव हुआ था वह सभी ने देखा था। आज भी अमेरिका में मुसलमानों के खिलाफ नफरत कम नहीं हुई है। यहां पर लगातार मुसलमानों के खिलाफ बढ़ते हेट क्राइम इसका सबसे बड़ा सुबूत है।

ब्रिटेन

ब्रिटेन

ब्रिटेन में वर्ष 2013 से जो हालात हैं, वे वाकई चौंकाने वाले हैं। एक ब्रिटिश सैनिक की हत्‍या के बाद से ही लगातार तनाव बना हुआ है। हाल ही में जारी आंकड़ों के मुताबिक ब्रिटेन में पेरिस आतंकी हमलों के बाद से मुसलमान के खिलाफ अपराधों में करीब 300 प्रतिशत तक का इजाफा हुआ है।

ऑस्‍ट्रेलिया

ऑस्‍ट्रेलिया

ऑस्‍ट्रेलिया में बसे भारतीयों की संख्‍या काफी है लेकिन पिछले कुछ वर्षों से यहां पर बसे भारतीयों को हिंसा, रंगभेद और इस तरह की समस्‍याओं का सामना करना पड़ रहा है। कुछ केसों में तो पीड़‍ित की मौत तक हो गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+