मध्य प्रदेश के स्कूल में छात्रों को मुर्गा बनाकर दौड़ाया गया, वायरल हुआ वीडियो
निजी स्कूल में छात्रों की दी जाने वाली सजा का वीडियो भी वायरल हुआ है। वीडियो में छात्रों को ग्रुप में मुर्गाा बनाकर दौड़ाया जा रहा है।
नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के एक निजी स्कूल में छात्रों को मुर्गा बनाकर दौड़ाए जाने का मामला सामने आया है। इन छात्रों का कसूर बस इतना था कि वो शिक्षक दिवस के दिन अनुपस्थित रहे थे। जिससे नाराज होकर स्कूल के शिक्षकों ने छात्रों को छत पर मुर्गा बनाकर दौड़ाया।

ये मामला मध्यप्रेदश के अशोक नगर में स्थित एक निजी स्कूल का है। निजी स्कूल में छात्रों की दी जाने वाली सजा का वीडियो भी वायरल हुआ है। वीडियो में छात्रों को ग्रुप में मुर्गाा बनाकर दौड़ाया जा रहा है।
अशोकनगर के जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि छात्रों को शिक्षक दिवस के दिन अनुपस्थित रहने की सजा दी गई। छात्रों ने बताया कि सजा देने के साथ ही साथ उनसे पचास रुपये की मांगे गए। जिला शिक्षा अधिकारी ने दोषी शिक्षक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही है।
इसी बीच खबर ये भी है कि टीचर ने बच्चों को मुर्गा बनाकर चलने की सजा दी, जिस वजह से कुछ बच्चों की हालत बिगड़ गई थी।पिछले दिनों कानपुर के एक स्कूल का वीडियो भी वायरल हुआ था जिसमें शिक्षिका ने अटेंडेंस ना बोलने पर एक छात्र को 40 थप्पड़ लगाए थे।












Click it and Unblock the Notifications