Coronavirus scare: वेस्टर्न रेलवे ने किया Tweet-'तुम पास आए, यूं मुस्कुराए, हाथ मिलाए तो वायरस फैलाए'
नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस के लगातार बढ़ते मामलों के बीच कर्नाटक में एक 76 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई है, जिसने लोगों के अंदर खौफ पैदा कर दिया है, बता दें कि गुरुवार देर रात सरकारी अधिकारियों ने बताया कि कर्नाटक के कलबुर्गी जिले में 76 वर्षीय बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया, वह कोरोना वायरस से संक्रमित थे, उन्होंने बताया कि मृतक पिछले महीने 29 फरवरी को सऊदी अरब की यात्रा से लौटे थे।

कोरोना पर वेस्टर्न रेलवे ने यूं बनाया गाना
फिलहाल देश में कोरोना के रोकथाम के लिए हर संभव कोशिश की जा रही है, लोगों को इस रोग के प्रति जागरूक रहने के लिए कहा जा रहा है, अब इस मामले में वेस्टर्न रेलवे ने कोरोना को लेकर लोगों को जागरूक करने का अहम कदम उठाया है, उसने लोगों को जागरूक करने के लिए शाहरुख खान, काजोल और रानी मुखर्जी की हिट फिल्म कुछ कुछ होता है' के हिट टाइटल नंबर का सहारा लिया है।

वेस्टर्न रेलवे ने किया ये Tweet
दरअसल वेस्टर्न रेलवे ने एक ट्वीट किया है जिसमें 'कुछ कुछ होता है' फिल्म के पोस्टर की तस्वीर है, फिल्म के टाइटल ट्रैक 'कुछ कुछ होता है' के लिरिक्स को बदल दिया गया है. इस पोस्टर में लिखा था- तुम पास आए, यूं मुस्कुराए, हाथ मिलाए तो वायरस फैलाए।
'प्लीज अपने हाथ साफ रखें'
फिर इसके नीचे लिखा है कि प्लीज अपने हाथ साफ रखें और साबुन या एल्कोहल बेस्ड हैंड सैनीटाइजर का इस्तेमाल करें और अपने हाथ दिन में कई बार धोते रहें, अपने नाक, मुंह और आंखों को टच करने से बचें. अपने आपको कोरोना वायरस से बचाने के लिए तरीके अपनाएं।

कोरोना वायरस महामारी घोषित
मालूम हो कि इससे पहले विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने कोरोना वायरस को महामारी घोषित कर दिया है। WHO के महानिदेशक ने बताया कि WHO का मैंडेट पब्लिक हेल्थ है लेकिन हम इस COVID-19 महामारी के सामाजिक और आर्थिक परिणामों को कम करने के लिए सभी क्षेत्रों में कई पार्टनर्स के साथ काम कर रहे हैं।

15 अप्रैल तक विदेश से भारत आने वालों के वीजा रद्द
भारत में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए भारत सरकार ने भी एडवाइजरी जारी की है। सरकार ने भारतीयों को विदेश ना जाने की सलाह दी है जबकि 15 अप्रैल तक विदेश से भारत आने वालों के वीजा को रद्द कर दिया गया है। हालांकि इस आदेश में राजनयिकों को छूट प्राप्त है। बता दें कि भारत में अब तक कोरोना वायरस के 62 मामले सामने आ चुके हैं जबकि 1 शख्स की मौत भी हो गई है। इसके अलावा विश्व के कई अन्य देशों में भी कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं जो विश्व स्वास्थ्य संगठन के लिए परेशान करने वाली बात है।












Click it and Unblock the Notifications