CM रूपाणी ने बताया, गुजरात में इन लोगों को पहले लगेगी कोरोना वैक्सीन
अहमदाबाद। कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच अब इसके वैक्सीन आने की सुगबुगाहट भी तेज हो गई है। पीएम मोदी ने खुद शुक्रवार को इस संबंध में जानकारी देते हुए कहा था कि अगले कुछ हफ्तों में कोरोना की वैक्सीन तैयार हो जाएगी। इसके बाद सभी राज्यों ने कोरोना वैक्सीन लगाए जाने की तैयारियां शुरू कर दी हैं।

गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने कहा है कि कोरोना वैक्सीन चार चरणों में लगाई जाएगी। पहले चरण में हेल्थकेयर वर्कर्स को कोरोना वैक्सीन लगाई जाएगी। विजय रूपाणी ने कहा, "हम COVID19 वैक्सीन को 4 चरणों में लगाएंगे।
पहले चरण में हेल्थकेयर वर्कर्स को, दूसरे चरण में कोरोना योद्धाओं को, तीसरे चरण में 50 वर्ष से ऊपर के लोगों और चौथे चरण में 50 वर्ष से कम उम्र के लोगों को कोरोना का टीका लगाया जाएगा।" मुख्यमंत्री ने कहा, "इसके लिए हम एक डेटाबेस बना रहे हैं और टीके के भंडारण और परिवहन के लिए बुनियादी ढांचे पर काम कर रहे हैं।"












Click it and Unblock the Notifications