बड़ी खबर: जून 2021 तक लॉन्च हो जाएगी स्वदेशी वैक्सीन 'Covaxin'

इस वैक्सीन के दूसरे चरण का ट्रायल पूरा होने के बाद हाल ही में तीसरे चरण के ट्रायल को मंजूरी मिली है।

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में गिरावट आने लगी है, लेकिन संक्रमण का खतरा अभी भी बरकरार है। ऐसे में हर किसी की निगाहें कोरोना वायरस की वैक्सीन पर ही टिकी हैं। इस बीच खबर है कि कोरोना वायरस के खिलाफ देश में तैयार हो रही स्वदेशी वैक्सीन 'Covaxin' अगले साल यानी 2021 में जून तक लॉन्च हो जाएगी। इस वैक्सीन के दूसरे चरण का ट्रायल पूरा होने के बाद हाल ही में तीसरे चरण के ट्रायल को मंजूरी मिली है। वैक्सीन का निर्माण कर रही कंपनी 'भारत बायोटेक इंटरनेशनल लिमिटेड' ने बताया कि अगर सरकार 'Covaxin' के अभी तक के ट्रायल के डेटा के आधार इसके आपातकालीन इस्तेमाल की इजाजत नहीं देती तो फिर जून में हम इसे लॉन्च कर देंगे।

Recommended Video

    Coronavirus Vaccine India: Bharat Biotech ने बताया कब मिलनी शुरू होगी वैक्सीन | वनइंडिया हिंदी
    coronavirus

    'द मिंट' की खबर के मुताबिक, भारत बायोटेक कंपनी के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर साईं प्रसाद ने बताया, 'अगर सरकार की इच्छा हो तो हम इस वैक्सीन के फेज-2 डेटा की समीक्षा करके इसके आपातकालीन इस्तेमाल की दिशा में आगे बढ़ सकते हैं। सरकार इस बारे में फैसला लेकर कह सकती है कि उन्हें वैक्सीन की जरूरत है, क्योंकि इस समय यह काफी अहम है। हमारे पास वैक्सीन के फेज-1 और फेज-2 के ट्रायल के सकारात्मक नतीजे हैं। चीन और रूस में भी यही हुआ है और सरकार ने वैक्सीन के आपातकालीन इस्तेमाल की इजाजत दी है।'

    26 हजार वॉलंटियर्स पर होगा तीसरे चरण का ट्रायल
    आपको बता दें कि भारत बायोटेक को हाल ही में 'Covaxin' के तीसरे चरण के ट्रायल की मंजूरी मिली है। साईं प्रसाद के मुताबिक, अगले महीन के मध्य में 18 साल और इससे ऊपर के करीब 26 हजार वॉलंटियर्स पर वैक्सीन के तीसरे चरण का ट्रायल शुरू होगा। यह ट्रायल देशभर में 25 से 30 जगहों पर किया जाएगा। हालांकि कंपनी की तरफ से अभी तक फेज-2 ट्रायल का डेटा सार्वजनिक नहीं किया गया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+