कोरोना टीकाकरण को लेकर स्वास्थ्य मंत्री बड़ा बयान, इस प्रक्रिया के तहत होगा वैक्सीनेशन

नई दिल्ली। कोरोना वायरस महामारी का कहर लगातार बढ़ता ही जा रहा है। देश और दुनिया में कोरोना वायरस की वैक्सीन पर काम चल रहा है। भारत में भी कोरोना की वैक्सीन बनाई जा रही है। वहीं कोरोना वायरस की वैक्सीन को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि कोरोना वायरस वैक्सीन पर पुणे स्थित सिरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया काम कर रहा है। इसी बीच कोरोना वैक्सीन के वितरण को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने सोमावार को अहम बयान दिया है। उन्होंने कहा कि, फरवरी तक देश में केवल 40 हजार एक्टिव मामले रह जाएंगे।

coronavirus Vaccination procedures Health Minister harsh vardhan

Recommended Video

    Coronavirus Vaccine Update : भारत में होगा अब नाक के जरिए वैक्सीन देने का ट्रायल | वनइंडिया हिंदी

    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने सोमवार को कहा कि, टीकाकरण प्रक्रिया, कर्मचारियों और अन्य लॉजिस्टिक्स के प्रशिक्षण को समय आने पर राज्य और केंद्र सरकार द्वारा समन्वित किया जाने की जरूरत है। हमारा मानना है कि भारत कोविड 19 के मामले बढ़ने नहीं देगा और धीमी गति से गिरावट की प्रवृत्ति को बनाए रखेगा। जिसे हम फिलहाल देख रहे हैं। वहीं स्वास्थ्य मंत्री ने कोरोना मॉडल को लेकर भी अहम बयान दिया है।

    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि, कोरोना के मामलों के पूर्वानुमान मॉडल बनाने के लिए विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय दुनिया भर के वैज्ञानिक मिला हैं। शोध के आधार पर उनकी तकनीकों में पाया गया कि 3-4 महीनों के लिए उचित व्यवहार से भारत में गिरावट की प्रवृत्ति बढ़ेगी और फरवरी तक हमारे यहां 40,000 एक्टिव मामले रह जाएंगे।

    इससे पहले रविवार को डॉ. हर्षवर्धन ने कहा था कि, दुनिया में इस महामारी के कारण काफी परेशानियां आ रही है। ऐसे में लोगों को सादगी से इस पर्व को मनाना चाहिए। इसके साथ ही स्वास्थ्य मंत्री ने स्वीकार किया कि कोरोना संक्रमण कम्युनिटी ट्रांसमिशन के चरण में पहुंच गया है। हालांकि हर्षवर्धन ने स्पष्ट करते हुए कहा कि यह देश भर में नहीं हो रहा है बल्कि कुछ जिलों में है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+