आज से 12-15 साल के बच्चों को लगेगा कोरोना का टीका

नई दिल्ली, 16 मार्च। कोरोना की वैक्सीन आज से 12 साल से लेकर 15 साल के बच्चों को लगाई जाएगी। शुरुआत में यह सिर्फ सरकारी टीकाकरण संस्थान में ही लगाई जाएगी। एक अधिकारी ने बताया कि जब बायोलॉजिकल ई कंपनी वैक्सीन के दाम तय कर लेगी तो इसके बाद इस वैक्सीन को प्राइवेट अस्पतालों में भी लगाने की शुरुआत होगी, जैसा की सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया और भारत बायोटेक के साथ हुआ था। दाम तय हो जाने के बाद प्राइवेट अस्पताल भी इस वैक्सीन को खरीद सकते हैं और अपने यहां टीकाकरण की शुरुआत कर सकते हैं।

Recommended Video

      Corona Vaccination: आज से 12+ बच्चों को लगेगी Vaccine, जानें Guidelines | वनइंडिया हिंदी
      kid

      सरकार की ओर से कहा गया है कि कोविड-19 वैक्सीन 15 मार्च 2010 के बाद पैदा हुए सभी बच्चों के लिए उपलब्ध होगी। सरकार की ओर से जारी गाइडलाइन में कहा गया है कि 12 साल की उम्र पार कर चुके सभी बच्चों को कोरोना की वैक्सीन दी जाएगी। इससे पहले 2007 या उससे पहले पैदा होने वाले सभी बच्चों को कोरोना की वैक्सीन लगाने की शुरुआत की गई थी।

      बच्चों को वैक्सीन लगाने के लिए रजिस्ट्रेशन की शुरुआत 16 मार्च सुबह 9 बजे से होगी। घर का कोई भी सदस्य जिसने कोविन पोर्टल पर अपना अकाउंट बना रखा है वह खुद से बच्चे का रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। इसके अलावा कोविन की वेबसाइठ पर भी टीकाकरण के लिए रजिस्ट्रेशन कराया जा सकता है। बता दें कि अभी तक 15 साल या उससे ऊपर की उम्र वालों का 95.5 फीसदी टीकाकरण हो चुका है। इन लोगों को कम से कम वैक्सीन की एक डोज लग चुकी है। जबकि 80 फीसदी लोगों को वैक्सीन की दोनों डोज लग चुकी है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+