Covid 19: लाइव चैट के दौरान अपना हाल बताते-बताते रो पड़ीं कैबिनेट मंत्री की बहू, देखें Video
नई दिल्ली। स्टार प्लस के मशहूर शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में काम कर चुकीं टीवी एक्ट्रेस और उत्तराखंड के कैबिनेट मिनिस्टर सतपाल महाराज की छोटी बहू मोहिना कुमारी और उनके घर के 21 लोग कोरोना वायरस की चपेट में हैं, इन सभी का इलाज ऋषिकेश एम्स में चल रहा है, पूरा परिवार इस वक्त खतरनाक बीमारी से जंग लड़ रहा हैं, सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाली मोहिना ने हाल ही में अपने फैंस से इंस्टाग्राम पर लाइव चैट की है, जिस दौरान उन्होंने इस बीमारी के अनुभव लोगों से साझा किए लेकिन इस दौरान एक ऐसा भी क्षण आया, जब मोहिना अपने आप को संभाल नहीं पाईं और वो फूट-फूट कर रो पड़ीं।
Recommended Video

रो पड़ीं कैबिनेट मंत्री की बहू मोहिना कुमारी
दरअसल फैंस से लाइव चैट के दौरान उनके मित्र एक्टर गौरव वाधवा भी सेशन से जुड़ गए, अपने दोस्त को यूं सामने देखकर मोहिना कुमारी खुद को रोक नहीं पाईं और बेहद भावुक हो गईं और रोने लगीं, हालांकि जब गौरव ने इसकी वजह पूछी तो मोहिना ने बताया कि ये खुशी के आंसू हैं, जो कि उनको अचानक सामने देखकर निकल आए, जिसके बाद उनके मित्र ने उन्हें हंसाने की कोशिश की , जिसके बाद मोहिना नार्मल हो पाईं।

कोरोना की वजह से मानसिक रूप से परेशान रही
उन्होंने कहा कि कोरोना की वजह से वो शारीरिक नहीं बल्कि मानसिक रूप से काफी परेशान हुईं, 6 दिन बाद भी उनकी रिपोर्ट निगेटिव नहीं आई है, मोहिना ने कहा कि जब उनका कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव आया तो वे डर गई थीं, हालांकि, वे सलाह देती हैं कि किसी को इससे नहीं डरना चाहिए।
मोहिना का पूरा परिवार कोरोना की चपेट में
गौरतलब है कि मोहिना कुमारी सिंह के अलावा उनके पति पति सुयश रावत, ससुर और केबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, सास अमृता रावत, जेठानी आराध्या और उनका पांच साल का बेटा भी कोरोना से संक्रमित है। मोहिना के घर में काम करने वाले 17 कर्मचारियों का कोविड-19 टेस्ट भी पॉजिटिव आया है, बता दें कि सबसे पहले मोहिना की सास कोरोना पॉजिटिव निकली थीं, उसके बाद उनके पूरे परिवार का कोरोना टेस्ट हुआ, जिसमें जेठ को छोड़कर सारे लोग संक्रमित पाए गए।

रीवा की राजकुमारी हैं मोहिना
आपको बता दें कि रीवा की राजकुमारी और टीवी शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में कीर्ति का किरदार निभा चुकीं अभिनेत्री मोहिना कुमारी सिंह उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री और आध्यात्मिक गुरु सतपाल महाराज के छोटे बेटे सुयश रावत की पत्नी हैं, दोनों की शादी पिछले साल अक्टूबर में हुई थी, इस शाही शादी में राजनीति और सांस्कृतिक क्षेत्र की कई हस्तियों ने शिरकत की थी।

मोहिना ने एक्टिंग को किया Good Bye
मालूम हो कि मोहिना रीवा के महाराजा पुष्पराज सिंह जूदेव की बेटी हैं और उनकी रीयल लाइफ बेहद रॉयल है, उन्हें अभिनय और डांस का बेहद शौक है और इसी वजह से उन्होंने टीवी की दुनिया में कदम रखा था, उन्होंने रियलिटी शो 'डांस इंडिया डांस' सीजन 3 के जरिए परदे पर डेब्यू किया था और इसके बाद उन्होंने बतौर अभिनेत्री टेलीविजन इंडस्ट्री के कई शो में काम किया है, मोहिना का आखिरी टीवी शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' रहा है, शादी के बाद उन्होंने टीवी की दुनिया को अलविदा कह दिया है।
-
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं












Click it and Unblock the Notifications