तेज होती जा रही है कोरोना की रफ्तार, 24 घंटों में 46,759 नए केस और 509 मरीजों की मौत

तेज होती जा रही है कोरोना की रफ्तार, 24 घंटों में 46,759 नए केस और 509 मरीजों की मौत

नई दिल्ली, 28 अगस्त: भारत में कोरोना वायरस की रफ्तार और तेज होती जा रही है। देश में शनिवार (28 अगस्त) को कोरोना वायरस (कोविड-19) के दैनिक आंकड़ों में फिर से बढ़ोतरी देखी गई है। देशभर में शनिवार को बीते 24 घंटों में 46,759 नए मामले सामने आए हैं। वहीं पिछले 24 घंटों में 509 मरीजों की मौत हुई है और 31,374 मरीज कोविड-19 से ठीक हो गए हैं। देश में अब तक कोरोना से 4,37,370 लोगों की मौत हो चुकी है। देश में एक्टिव केसों की संख्या 3,59,775 है। देश में कोरोना से अब तक कुल डिस्चार्ज हुए लोगों की संख्या 3,18,52,802 हो गई है। कुल कोरोना पॉजिटिव मामलों की संख्या 3,26,49,947 है।

Recommended Video

    Coronavirus India Update: 24 घंटे में कोरोनावायरस के 46 हजार नए केस दर्ज, COVID-19 | वनइंडिया हिंदी
    केरल की वजह से देश में बढ़ रहे हैं कोरोना के मामले

    केरल की वजह से देश में बढ़ रहे हैं कोरोना के मामले

    देश में फिलहाल सबसे ज्यादा कोरोना के मामले केरल से ही आ रहे हैं। शनिवार (28 अगस्त) के आंकड़ों के मुताबिक देश में बीते 24 घंटे में आए 46,759 नए केस में से केरल से अकेले 32,801 नए मामले सामने आए हैं। वहीं देशभर में 509 मरीजों की हुई मौत में से केरल में अकेले 179 लोगों की मौत हुई है। पिछले एक हफ्ते से भारत के 70 60 से 70 फीसदी मामले अकेले केरल से आ रहे हैं।

    केरल में कोरोना की वजह से अब तक 20,313 लोगों की मौत हुई है। वहीं केरल में एक्टिव केसों की संख्या 1,95,254 है। केरल में कोरोना पॉजिटिव दर 19.22% है। वहीं कुल कुल डिस्चार्ज हुए लोगों की 37,30,198 हो गई है।

    1 दिन में 1 करोड़ वैक्सीन डोज लगाई गई, अब तक 62.29 करोड़ डोज दी गई

    1 दिन में 1 करोड़ वैक्सीन डोज लगाई गई, अब तक 62.29 करोड़ डोज दी गई

    भारत में 16 जनवरी 2021 से शुरू हुए वैक्सीनेशन अभियान के तहत अब तक 62.29 करोड़ वैक्सीन डोज दी गई है। भारत में शनिवार (28 अगस्त) सुबह 28 अगस्त तक 62,29,89,134 लोगों को वैक्सीन डोज लगाई है। वहीं देश में शुक्रवार (27 अगस्त) को एक दिन में 1 करोड़ से अधिक वैक्सीन डोज लगाई गई है।

    अक्टूबर में आ सकती है कोरोना की तीसरी लहर

    अक्टूबर में आ सकती है कोरोना की तीसरी लहर

    एक्सपर्ट के मुताबिक भारत में कोरोना की तीसरी लहर अक्टूबर के मिड में आ सकती है। डॉक्टरों ने कहा है कि अगर कोरोना के नियमों का पालन नहीं किया गया और मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल नहीं रखा गया तो कोरोना की तीसरी लहर बहुत भयानक हो सकती है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+