कोरोना मामलों में मामूली गिरावट, बीते 24 घंटों में 3,714 नए केस, 7 मरीजों की मौत
कोरोना मामलों में मामूली गिरावट, बीते 24 घंटों में 3,714 नए केस, 7 मरीजों की मौत
नई दिल्ली, 07 जून: भारत में मंगलवार को कोरोना वायरस मामलों में मामूली गिरावट देखी गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के 07 जून के आंकड़ों के मुताबिक देश में बीते 24 घंटों में कोरोना वायरस के 3,714 नए केस सामने आए हैं। वहीं पिछले 24 घटों में 7 लोगों की कोरोना से मौत हो गई है। इस दौरान बीते एक दिनों में कोविड-19 से 2,513 लोग रिकवर हुए हैं। देश में एक्टिव केसों की संख्या 26,976 है।
Recommended Video

क्या है देश में कोरोना की स्थिति
वहीं कोरोना से देश में अब तक 5 लाख 24 हजार 708 लोगों की मौत हुई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अद्यतन आंकड़ों के अनुसार देश में अब तक कोरोना से ठीक होने वाले लोगों की संख्या 4,26,33,365 है। देश में कोरोना के कुल मामले 4,31,85,049 है।

34 दिनों बाद पॉजिटिविटी रेट 1 फीसदी से अधिक
देश में कोरोना वैक्सीनेशन का आकड़ा 1,94,27,16,543 है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, 34 दिनों के बाद दैनिक सकारात्मकता दर (पॉजिटिविटी रेट) एक प्रतिशत से अधिक दर्ज की गई। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि पिछले 24 घंटों में दैनिक सकारात्मकता दर 1.62 प्रतिशत देखी गई, जबकि साप्ताहिक सकारात्मकता दर 0.91 प्रतिशत दर्ज की गई।

मास्क नहीं है तो उन्हें नो-फ्लाई सूची में रखें: हाई कोर्ट
बता दें कि दिल्ली में बढ़ते कोरोना मामलों के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने हवाई अड्डों और विमानों में मास्क पहनने और हाथ की स्वच्छता के मानदंडों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आह्वान किया है। कोर्ट ने कहा है कि अगर किसी ने मास्क नहीं पहना है तो उसे नो-फ्लाई सूची में रखें और यात्रा ना करने दें।












Click it and Unblock the Notifications