कोरोना के मामलों में गिरावट, 24 घंटों में मिले 2202 मरीज और 27 लोगों की मौत
कोरोना के मामलों में गिरावट, 24 घंटों में मिले 2202 मरीज और 27 लोगों की मौत
नई
Recommended Video

देश में डेली पॉजिटिविटी रेट 0.61 फीसदी
वहीं कोरोना से हुई कुल मौतों का आंकड़ा 5,24,241 हो गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में कुल रिकवरी अब तक 4,25,82,243 है। देश में कोरोना से डेथ रेट 1.22 प्रतिशत है। मंत्रालय ने जोर देकर कहा कि 70 प्रतिशत से अधिक मौतें सहरुग्णता के कारण हुईं। मंत्रालय के अनुसार दैनिक सकारात्मकता दर 0.61 प्रतिशत और साप्ताहिक सकारात्मकता दर 0.62 प्रतिशत दर्ज की गई।

कोरोना रिकवरी रेट बढ़कर 98.74%
देश में कोरोना रिकवरी रेट 98.74 प्रतिशत दर्ज की गई है। राष्ट्रव्यापी कोरोना टीकाकरण अभियान के तहत अब तक देश में 1,91,37,34,314 वैक्सीन डोज लोगों को दी जा चुकी है। भारत की कोरोना टैली ने 7 अगस्त, 2020 को 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख, 5 सितंबर को 40 लाख और 16 सितंबर को 50 लाख का आंकड़ा पार कर लिया था। 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवंबर को 90 लाख और 19 दिसंबर को एक करोड़ के आंकड़े को पार कर लिया था। देश ने 4 मई 2021 को दो करोड़ और पिछले साल 23 जून को तीन करोड़ के कोरोना केसों के आंकड़े पार किए थे।

दिल्ली में एक दिन में 613 कोरोना मामले
दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 613 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 784 लोग डिस्चार्ज हुए और 3 लोगों की मौत हुई है। दिल्ली में कोरोना के कुल एक्टिव केसों की संख्या 3,762 है। वहीं कुल पॉजिटिव मामले 4.97% है।












Click it and Unblock the Notifications