एक बार फिर से बढ़े कोरोना केस, 24 घंटों के भीतर मिले 1100 से ज्यादा मरीज
एक बार फिर से बढ़े कोरोना केस, 24 घंटों के भीतर मिले 1100 से ज्यादा मरीज
नई दिल्ली, 17 अप्रैल: भारत में कोरोना वायरस के दैनिक आंकड़ों में 16 अप्रैल के मुकाबले रविवार (17 अप्रैल) को बढ़ोतरी देखी गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने रविवार को कहा है कि भारत ने पिछले 24 घंटों में 1,150 नए कोरोना वायरस के केस दर्ज किए गए हैं। जो कल की तुलना में 17 फीसदी अधिक हैं। वहीं बीते 24 घंटों में 4 लोगों की कोविड-19 की वजह से मौत हुई है। स्वास्थ्य बुलेटिन में कहा गया है कि देश में कोविड-19 एक्टिव केसों की संख्या 11 हजार 558 हैं। जो कुल मामलों का 0.03 प्रतिशत है।

देश में कुल वैक्सीनेशन आंकड़ा 186.51 करोड़
देश में महामारी की शुरुआत के बाद से ठीक होने वालों की कुल संख्या 4,25,08,788 हो गई है। वहीं देश में कोरोना से होने की कुल मौतों का आंकड़ा 5 लाख 21 हजार 751 है। देश में कोरोना वैक्सीनेशन का कुल आंकड़ा 1,86,51, 53,593 है। बीते 24 घंटों में 12 लाख 56 हजार 533 कोरना वैक्सीन डोज लगाई गई है।

कोरोना रिकवरी रेट 98.76 फीसदी
केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि भारत ने पिछले 24 घंटों में 0.32 प्रतिशत की दैनिक सकारात्मकता दर दर्ज की है। देश में कोरोना रिकवरी रेट 98.76 फीसदी है।

दिल्ली में बढ़ रहे हैं कोरोना के मामले?
दिल्ली में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 461 नए मामले सामने आए है। वहीं 269 मरीज ठीक हुए और दो मरीजों की मौत हुई। दिल्ली में कोरोना एक्टिव केसों की संख्या 1262 हो गई है। दिल्ली में बीते कुछ दिनों से कोरोना पॉजिटिविटी रेटों में बढ़ोतरी हुई है। दिल्ली में पिछले 24 घंटों में लगभग चार प्रतिशत (3.95 प्रतिशत) की सकारात्मकता दर देखी गई है, जो 3 फरवरी के बाद से सबसे अधिक है।












Click it and Unblock the Notifications